Accident, Thar fell into the ditch, टिहरी के गुलरघाटी के पास थार गिरी खाई में , हरियाणा के 2 पर्यटक थे सवार।
Accident, Thar fell into the ditch,
near Gularghati of Tehri. there were 2 tourists from Haryana.
SDRF ने रात के अंधेरे में चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन,एक महिला और पुरुष को किया रेस्क्यू।
Accident, Thar fell into the ditch, 7 जून 2025 को सुबह एक ब्रैंड न्यू थार वाहन जिस एप्लाइड फार का स्टीकर लगा था अनियंत्रित होकर गुलरघाटी के पास नीचे बह रहे गदेरे में गिर गया।
सुबह लगभग 03:47 बजे पुलिस चौकी व्यासी की सूचना पर SDRF टीम पोस्ट व्यासी से उपनिरीक्षक रविंद्र सिंह के नेतृत्व में आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

घटनास्थल पर पहुँचने के उपरांत SDRF टीम द्वारा त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया, टीम द्वारा रात के घनघोर अंधेरे व विषम परिस्थितियों के चलते दुर्घटनाग्रस्त वाहन तक पहुंच बनाते हुए कड़ी मशक्कत के बाद दोनों घायलों- एक महिला और एक पुरुष – को स्ट्रेचर के माध्यम से SDRF के जवानों ने सुरक्षित मुख्य मार्ग तक पहुँचाया।
दोनों घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से नजदीकी अस्पताल भिजवाया गया।
घायलों में 1. श्री दक्ष सलूजा, उम्र 30 वर्ष, निवासी कैथल (हरियाणा) 2. हीना सलूजा, उम्र 23 वर्ष, निवासी कैथल (हरियाणा) के रहने वाले हैं।