महानगर देहरादून के रायपुर विधानसभा राजपुर विधानसभा एवं कैंट विधानसभा में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत का अमृत कल सेवा सुशासन गरीब कल्याण के 11 साल कार्यक्रम को लेकर प्रोफेशनल मीट आयोजित की गई।

सभी कार्यक्रमों में सर्वप्रथम 12 जून को हुए प्लेन क्रैश दुर्घटना के सभी यात्री दिवंगतों के लिए 2 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि व्यक्त करी।

कार्यक्रम में महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने प्लेन क्रैश में सभी यात्रियों के लिए शोक व्यक्त किया और कार्यक्रम के अंतर्गत

‘विकसित भारत का अमृत काल, सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 साल के तहत मा. प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में भारत सरकार के सफलतम 11 वर्ष पूर्ण हुए हैं।

इन 11 वर्षों में प्रदेश उत्तराखंड की पूर्ववर्ती भाजपा एवं वर्तमान में मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के सरकार ने भी विकास के नए प्रतिमान स्थापित किए हैं। मोदी जी के नेतृत्व में ‘देश के प्रत्येक वर्ग के पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है। मा. प्रधानमंत्री आवास योजना से अनेक पात्रों हितग्राहियों को अपने सपना का घर मिला है।’

आयुष्मान कार्ड से गरीब बीमार व्यक्ति का निशुल्क इलाज हो रहा है। सरकार गरीब कल्याण की योजनाऐं बना रही है। हर पात्र हितग्राही को उसकी योजना में लाभ दिलवाया जा रहा है। हमारी सरकार गरीब तबके के लोगो के लिए लगातार योजनाऐं बना कर हर पात्र हितग्राही को लाभ देने का प्रयास कर रही है। ऐसी ही एक जनहित योजना है जल जीवन मिशन, जिसमें हर एक व्यक्ति को नल के माध्यम से पानी की सुविधा प्राप्त हुई है इतने बड़े देश में यह कल्पना करना मुमकिन नहीं था परंतु प्रधानमंत्री श्री मोदी ने इसे साकार रूप दिया।’

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता दर्जाधारी मंत्री ज्योति प्रसाद गैरोला ने भी प्लेन क्रैश में सभी यात्रियों के लिए शोक व्यक्त किया और कार्यक्रम के अंतर्गत कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हमारे देश ने बीते 11 वर्षों में सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के मार्ग पर ऐतिहासिक प्रगति की है केंद्र की सरकार ने जहां एक और देश को मजबूत बनाते हुए सीमाएं सुरक्षित की हैं वहीं दूसरी ओर भारत की एक उभरती हुई वैश्विक आर्थिक शक्ति बनकर उभरा है

मोदी जी के नेतृत्व में ऑपरेशन सिंदूर में पीयूके और पाकिस्तानी धरती पर जो आतंकवादी कैंपों और 11 एयर बेस को तबाह करने का काम हमारी भारतीय सेना ने किया। भारत की नीति में एक ऐतिहासिक बदलाव आया है आज का भारत केवल सुनता नहीं है बल्कि जवाब भी देता है मोदी जी के नेतृत्व में समाज के अंतिम व्यक्ति के विकास के लिए कई योजनाओं के द्वारा जैसे आयुष्मान भारत योजना से 55 करोड़ लाभार्थियों को लाभ देने का काम किया और वहीं सौभाग्य योजना के तहत हमारी सरकार ने घरों में बिजली भी प्रदान की।

हम सब ने देखा है कि कांग्रेस के शासनकाल में देश ने वह काले दिन देखे हैं जब एक के बाद एक आतंकी हमले होते थे उस समय की सरकार हाथ पे हाथ धरे बैठी रहती थी कांग्रेस की सरकार में कई आतंकी हमले हुए हैं कांग्रेस की सरकार ने राष्ट्र की सुरक्षा को तुष्टिकरण की राजनीति के अधीन कर दिया था आज देश नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में सैन्य ताकत और राजनीतिक इच्छा शक्ति को दुनिया के सामने रखा है हमारी केंद्र सरकार ने आतंकी खिलाफ सिर्फ बातें नहीं की बल्कि ठोस कदम भी उठा अब भारत डरता नहीं अब भारत डराकर जवाब देता है।

कार्यक्रम में धर्मपुर विधायक विनोद चमोली रायपुर विधायक उमेश शर्मा कोऊ राजपुर विधायक खजानदास कैंट विधायक श्रीमती सविता कपूर ने भी देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की योजनाओं को अपनी अपनी विधानसभा में समाज के प्रत्येक व्यक्ति को लाभ देकर उनके उज्जवल भविष्य को अग्रसर करने के लिए काम किया है आज देश विकसित राष्ट्र की ओर अग्रसर है साथ ही हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में भी ऐतिहासिक निर्णय के माध्यम से प्रदेश का चौमुखी विकास लगातार हो रहा है।

कार्यक्रम में दायित्व धारी राज्य मंत्री श्रीमती विनोद उनियाल प्रताप सिंह पवार सुनीता विद्यार्थी राजेश कंबोज विशाल गुप्ता गोपालपुरी प्रदीप कुमार मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा सुषमा कुकरेती उज्जवल नेगी संजीव मल्होत्रा प्रकाश बडोनी सुषमा कुकरेती सरिता लिंगवाल विशाल डोभाल कपिलधारा अंकित चौहान शशांक रावत पूजा नेगी संजीत बंसल आदि जन प्रतिनिधि वरिष्ठ नागरिक प्रबुद्ध जन एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *