पौड़ी नगर की पेयजल समस्या का स्थाई समाधान के लिये श्रीनगर से एक नई पम्पिंग पेयजल योजना शुरू की जायेगी। इस योजना का शीघ्र सर्वे करने के निर्देश पेयजल निगम के अधिकारियों को दे दिये गये हैं। इसके अलावा श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत जल जीवन मिशन के तहत स्वीकृत विभिन्न वृहद पम्पिंग पेयजल योजनाओं को शीघ्र पूरा करने को भी अधिकारियों को कहा गया है।

सूबे के कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज शासकीय आवास पर श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न पेयजल योजनाओं की समीक्षा बैठक ली। जिसमें उन्होंने जलसंस्थान व पेयजल निगम के अधिकारियों से पौड़ी नगर की पेयजल समस्या को दूर करने के लिये श्रीनगर से नई पम्पिंग पेयजल योजना शुरू करने के निर्देश दिये। इसके लिये उन्होंने पेयजल निगम के अधिकारियों को नई पम्पिंग योजना का शीघ्र सर्वे कर शासन को उपलब्ध कराने को कहा। विभागीय मंत्री ने कहा कि पौड़ी नगर में पेयजल आपूर्ति सुलभ करने के लिये नई पेयजल योजना शुरू करना जरूरी है, तभी नगरवासियों को जल संकट से निजात मिल सकेगी।

बैठक में डॉ. रावत ने अपने विधानसभा क्षेत्र श्रीनगर की पेयजल योजनाओं की समीक्षा करते हुये कण्डारस्यूं-पैठाणी पम्पिंग योजना, बिडोली ग्राम समूह पम्पिंग योजना, एनआईटी सुमाड़ी पेयजल योजना तथा भीड़ा हंस्यूड़ी ग्राम समूह पम्पिंग योजना को शीघ्र पूर्ण के निर्देश अधिकारियों को दिये। उन्होंने एनआईटी सुमाड़ी पेयजल योजना से आस-पास के गांवों को भी अच्छादित करने, श्रीनगर में पेयजल आपूर्ति में उत्पन्न बाधाओं को दूर करने तथा थलीसैण नगर पंचायत क्षेत्र में जलापूर्ति सुचारू करने को भी अधिकारियों को कहा।

इसके अलावा उन्होंने पेयजल योजनाओं से संबंधित वन विभाग में अनापत्ति को अटके प्रकरणों के शीघ्र निस्तरण को भी अधिकारियों को निर्देश दिये। बैठक में विभागीय अधिकारियों ने बताया कि बिडोली ग्राम समूह पम्पिंग योजना में फॉरेस्ट क्लियरेंस का प्रस्ताव भारत सरकार को भेज दिया गया है, जबकि कण्डारस्यूं-पैठाणी पम्पिंग योजना में फॉरेस्ट क्लियरेंस मिल चुका है, शीघ्र ही पेयजल योजना का कार्य पूर्ण कर दिया जायेगा।

इसके अलावा भीड़ा हंस्यूड़ी ग्राम समूह पम्पिंग योजना का कार्य पूरा हो चुका है जबकि एनआईटी पम्पिंग योजना का कार्य अंतिम चरण में है।  बैठक में जल जीवन मिशन के निदेशक विशाल मिश्रा, सचिव अप्रैजल जल संस्थान मनीष सेमवाल, अधीक्षण अभियंता जल संस्थान प्रवीन सैनी, अधीक्षण अभियंता जल निगम पौड़ी मोहम्मद मीसम, अधिशासी अभियंता जलसंस्थान पौड़ी एस.के. राय, सहायक अभियंता जल संस्थान श्रीनगर कृष्ण कांत आदि अधिकारी उपस्थित रहे।

By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *