जन अधिकार पार्टी जनशक्ति की एक सभा राष्ट्रीय अध्यक्ष आज़ाद अली की अध्यक्षता में हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा के धनपुरा क्षेत्र में हुई।जिसका संचालन मांगा हसन ने किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष आजाद अली ने जिला अध्यक्ष हरिद्वार और ब्लॉक अध्यक्ष बाहदराबाद के पद की घोषणा की।
जिला अध्यक्ष हरिद्वार की जिम्मेदारी आलिम अंसारी को दी गईं एवं अहसान शाह को ब्लॉक अध्यक्ष बहदराबाद की जिम्मेदारी दी गईं। राष्ट्रीय महासचिवvहेमा भण्डारी द्वारा दोनों को नियुक्ति पत्र देकर स्वागत किया।

जन अधिकार पार्टी जनशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष आज़ाद अली एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एडवोकेट अभिषेक बहुगुणा ने दोनों को पटका पहना कर पार्टी में स्वागत किया।
आजाद अली जी ने आहवान किया कि कोई भी समाज अपनी पहचान बनाए बिना, अपने हक की लड़ाई नहीं लड़ सकता। उन्होंने कहा कि जन अधिकार पार्टी जनशक्ति किसी एक जाति धर्म की पार्टी नहीं है। जिस भी धर्म और जाति के व्यक्ति के साथ गलत होगा हमारी पार्टी उसके हक की लड़ाई लड़ेगी।
सभी को जन अधिकार पार्टी के साथ मिलकर अपनी लड़ाई को कामयाब करना है ।

उन्होंने दोनों पदाधिकारीयो से उम्मीद जताई कि वह अपने पद की गरिमा के अनुसार क्षेत्र में सबको साथ लेकर काम करेंगे। इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एडवोकेट अभिषेक बहुगुणा एवं राष्ट्रीय महासचिव हेमा भंडार जी ने अपने विचार व्यक्त किया और सबसे अपील क़र कहा कि हम सबको मिलकर अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ेंगे तभी कामयाबी मिल सकती है । अपनी लड़ाई को आपसी सौहार्द को बनाकर लड़नी है। अपने हक को जानना जरूरी है। एकजुट होकर तानाशाही का विरोध करना है। इस मौके पर पार्टी के वरिष्ठ नेता अंकित कुमार, जिला उपाध्यक्ष खालिद हसन, जिला प्रभारी हरिद्वार संजू नारंग, कार्यालय प्रभारी पवन धीमान एवं दर्जनों कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।

By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *