हरिद्वार ग्रामीण में कांग्रेस को बड़ा झटका, हर बूथ पर सूपड़ा साफ करने का लक्ष्य

— कांग्रेस के वरिष्ठ नेता साधुराम चौहान के समर्थकों के साथ स्वामी यतीश्वरानंद के नेतृत्व में ज्वाइन की भाजपा

— बिना विधायक निर्वाचित हुए स्वामी यतीश्वरानंद के द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों से प्रेरित होकर ज्वाइन की भाजपा

हरिद्वार। कांग्रेस की विधायक अनुपमा रावत की कुनीतियों से परेशान होकर करीब 35 सालों से पार्टी के लिए काम कर रहे वरिष्ठ नेता साधुराम चौहान ने समर्थकों के साथ भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद के नेतृत्व में प्रदेश कार्यालय पहुंचकर भाजपा ज्वाइन की। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के साथ तमाम पदाधिकारियों ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि लगातार जनाधार खो रही कांग्रेस पार्टी केवल तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को हर बूथ पर समेटने या सूपड़ा साफ करने का लक्ष्य पूरा करना है।

सोमवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कांग्रेस को बड़ा झटका दिया। हरिद्वार ग्रामीण क्षेत्र में कांग्रेस के मजबूत स्तंभ माने जाने वाले नेताओं को भाजपा ज्वाइन कराने में विशेष भूमिका निभाई। उनके नेतृत्व में कांग्रेस छोड़कर बड़ी तादात में पहुंचे वरिष्ठ नेताओं को भाजपा के प्रदेश कार्यालय में

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल, कुंदन परिहार के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद ने फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सभी का भाजपा में स्वागत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की नीतियों से खुश होकर आज विरोधियों के पास अपना वजूद बचाने के लिए कुछ नहीं छोड़ा है।

भाजपा में ज्वाइन करने के दौरान साधुराम चौहान ने कहा कि उन्होंने परिवार के साथ 35 सालों तक कांग्रेस का झंडा उठाया और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के परिवारवाद का भी साथ दिया, लेकिन जनता के लिए कोई विकास कार्य न होने से वे आहत थे। हरीश रावत की पुत्री अनुपमा रावत ने जनता के साथ धोखा किया, पिता—पुत्री ने द्वेष फैलाकर जनता को बांटने का काम किया। विधायक ने केवल अपना हित साधा और चार साल बाद एक भी उपलब्धि बताने को नहीं है। उन्होंने कहा कि अब भाजपा के बैनर तले पार्टी की विचारधारा और क्षेत्र में बिना विधायक के भी स्वामी यतीश्वरानंद के द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों को लेकर जनता के बीच जाएंगे।

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद ने सभी नेताओं का पार्टी में आने पर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने कभी व्यक्ति विशेष के बजाय हर वर्ग के लिए समुचित जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू कर उनका लाभ प्रत्येक जरूरतमंद तक पहुंचाने का काम किया।

इन्होंने ज्वाइन की भाजपा

हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्रवासी के साथ धारीवाला निवासी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व चेयरमैन साधुराम चौहान के साथ उनकी पुत्रवधु पूर्व जिला पंचायत सदस्य सोनी चौहान, अजय प्रताप के साथ वरिष्ठ नेता जगत सिंह चौहान, मलखान सिंह चौहान, सचिन चौहान, मदन सिंह, रकम सिंह, संजय कुमार, महीपाल चौहान, मेनपाल, रोहित, उत्तम चौहान, सचिन, कोशिन्द्र, मेघराज चौहान, दिनेश चौहान, सुरेश कुमार, महक सिंह, जगदीश, राजपाल, धीरज सिंह, शेखर चौहान, अमर सिंह, अर्जुन, अमरीष चौहान, प्रेम सिंह, महेंद्र, सोनू, इंद्रपाल चौहान, राजू आदि कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

कार्यक्रम में ये भी हुए शामिल

राज्यमंत्री डॉ जयपाल चौहान, सुनील सैनी, बलॉक प्रमुख आशा नेगी, मास्टर जगपाल सैनी, जिला पंचायत सदस्य संजय सरदार, वरिष्ठ नेता शेषराज सैनी, जगपाल प्रधान, गन्ना विकास समिति ज्वालापुर उपाध्यक्ष विशेष चौहान, उप प्रमुख धर्मेंद्र चौधरी, शोभाराम प्रधान, मांगेराम प्रधान, मेघपाल, युवा नेता सुभाष चौहान, नरेश भगत, सतीश चौहान, विजय चौहान, धर्मेंद्र मास्टर, कदम चौहान, हुकम सिंह रावत, बलवंत पंवार, बालम सिंह नेगी, उत्तम सिंह रावत, सरदार करण सिंह, कोमल चौहान, अर्जुन प्रधान, बिजेंद्र प्रधान, दीपक सैनी प्रधान, मांगेराम प्रधान, विजय चौहान, इंजी तेजपाल, मनोज प्रजापति, बिंटू, श्रवण चौहान, सहित वरिष्ठ पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

लगातार छोड़ रहे कांग्रेस

विधायक अनुपमा रावत के विकास विरोधी कार्यों के चलते हुए लगातार विधानसभा क्षेत्र के नेता कांग्रेस को छोड़ रहे हैं। जिनमें चुनाव लड़वाने नेता अजय चौधरी, ठाकुर अर्जुन सिंह चौहान, धर्मेंद्र चौधरी अम्बुवाला, रमेश चंद बहादुरपुर जट, राजवीर सैनी शाहपुर शीतलाखेड़ा, देशराज सैनी रानीमाजरा, नसीम अंसारी व हनीफ अंसारी पदार्था मुस्तफाबाद, इरशाद अली नसीरपुर कलां, मुकर्रम अंसारी सराय पहले ही कांग्रेस छोड़ चुके हैं।

By Shashi Sharma

Shashi Sharma Working in journalism since 1985 as the first woman journalist of Uttarakhand. From 1989 for 36 years, she provided her strong services for India's top news agency PTI. Working for a long period of thirty-six years for PTI, he got her pen ironed on many important occasions, in which, by staying in Tehri for two months, positive reporting on Tehri Dam, which was in crisis of controversies, paved the way for construction with the power of her pen. Delivered.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *