*कोतवाली रानीपुर*

*SSP नवनीत सिंह की अगुवाई में अपराधियों पर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाहियाँ*

*कोतवाली रानीपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए, 04 वाहन चोरों को दबोचा*

*पकड़े गये संदिग्धों के कब्जे से चोरी की 10 मोटरसाइकिलें बरामद*

*चारो चोर नशे के आदी है, नशे की पूर्ति व शौक पूरे करने के लिये चोरी को देते थे अंजाम*

*पुलिस ने सघन चैकिंग अभियान के दौरान चारों आरोपियों को दबोचा*

*नहर पटरी के किनारे शमशान घाट के पास झाड़ियों में छिपाकर रखी थी मोटरसाइकिलों की खेप*

*राह चलते व्यक्तियों और कबाड़ियों से औने पौने दामों में कर देते थे सौदा*

*मोटरसाइकिलें रानीपुर, सिडकुल और दिल्ली क्षेत्र से चुराई गई, आरोपियों द्वारा स्वीकारा गया*

*हरिद्वार पुलिस का अपराधियों के प्रति यह एक्शन लगातार जारी रहेगा*

दिनांक 04.04.2026 को उत्तराखण्ड पुलिस ऐप के माध्यम से विभिन्न तिथियों में मोटरसाइकिल चोरी संबंधी ऑनलाइन ई-एफआईआर दर्ज कराई गईं।

इसी क्रम में-

* वादी मुकेश पुत्र स्व. कलीराम निवासी ब्रह्मपुर, थाना सिडकुल द्वारा अपनी मोटरसाइकिल संख्या UP12AE-5890 को IC इलेक्ट्रॉनिक कम्पनी क्षेत्र से चोरी होना दर्ज कराया गया (मु0अ0सं0 97/26 धारा 303(2) BNS)।

• वादी समीर पुत्र नवाब निवासी बंदर टोल, मंगलौर द्वारा मोटरसाइकिल संख्या UK17V-9849 (स्प्लेंडर प्लस) चोरी होना दर्ज कराया गया (मु0अ0सं0 98/26)।

• वादी अरुण कुमार पुत्र रमेश निवासी जमालपुर खुर्द द्वारा बुलेट मोटरसाइकिल संख्या UK07BB3906 चोरी होना दर्ज कराया गया (मु0अ0सं0 99/26)।

उक्त अभियोगों के अनावरण एवं वाहन चोरी की घटनाओं की रोकथाम हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार प्रभारी निरीक्षक रानीपुर के नेतृत्व में पुलिस टीमों द्वारा व्यापक अभियान चलाया गया।

दिनांक 05.04.2026 को पुलिस टीम द्वारा डिजीटल साक्ष्यों, सुरागरसी-पतारसी एवं चेकिंग के दौरान नहर पटरी श्मशान घाट के पास से 04 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया।

आरोपियों के कब्जे से उपरोक्त अभियोगों से संबंधित 03 मोटरसाइकिलें बरामद की गईं।

पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे नशे के आदी हैं तथा नशे की पूर्ति हेतु मोटरसाइकिल चोरी करते हैं और उन्हें कबाड़ियों व राहगीरों को सस्ते दामों में बेच देते हैं। उनके द्वारा रानीपुर, सिडकुल एवं दिल्ली क्षेत्र से भी कई मोटरसाइकिलें चोरी कर नहर किनारे झाड़ियों में छुपाकर रखना बताया गया।

संदिग्ध आरोपियों की निशानदेही पर कुल 10 मोटरसाइकिलें बरामद की गईं, जिनमें 03 मोटरसाइकिलें कोतवाली रानीपुर क्षेत्र से 01 मोटरसाइकिल थाना सिडकुल से 01 मोटरसाइकिल थाना फरीदाबाद से, 01 मोटरसाइकिल ई-पुलिस स्टेशन दिल्ली से, 04 अन्य संदिग्ध चोरी की मोटरसाइकिलें शामिल हैं

अन्य बरामद वाहनों के संबंध में जानकारी प्राप्त की जा रही है। तथा आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम विधिक करवाई अमल में लिए जा रही है।

*नाम पता आरोपित*

1. विपिन पुत्र राजवीर, निवासी ग्राम पुट्ठा, थाना खतौली, जनपद मुजफ्फरनगर (उ0प्र0), उम्र 22 वर्ष

2. गौरव पुत्र मांगेराम, निवासी ग्राम मोहम्मदपुर डोसनी, थाना लक्सर, हरिद्वार, उम्र 20 वर्ष

3. नितिन पुत्र धर्मराज, निवासी सुरजानगर, जनपद मुरादाबाद, उम्र 20 वर्ष

4. गौरव पुत्र सुरेश कुमार, निवासी गुरुकुल नारसन, थाना मंगलौर, हरिद्वार, उम्र 20 वर्ष

*बरामदगी*

1. UP12AE-5890 (मु0अ0सं0 97/26, रानीपुर)

2. UK17V-9849 स्प्लेंडर प्लस (मु0अ0सं0 98/26) रानीपुर

3. UK07BB3906 बुलेट (मु0अ0सं0 99/26) रानीपुर

4. UP20BQ9250 HF Deluxe (कोतवाली सिडकुल)

5. चेसिस नं0 MD634KE41F22060910 (थाना फरीदाबाद)

6. DL8SCL4245 स्प्लेंडर (ई-पुलिस स्टेशन दिल्ली)

7. DL7SBR4731 अपाचे (दिल्ली)

8. HR26DW4432 HF Deluxe (दिल्ली)

9. HR02V9460 (दिल्ली)

10. UK08V2281 हीरो होंडा (सिडकुल क्षेत्र)

*पुलिस टीम*

1. मनोहर सिंह भण्डारी, प्रभारी निरीक्षक

2. ⁠व0उ0नि0 प्रदीप कुमार

3. ⁠अ0उ0नि0 सुबोध घिल्डियाल

4. ⁠हे0का0 गोपीचन्द

5. ⁠का0 संजय बलूनी

6. ⁠का0 अर्जुन रावत

7. ⁠का0 वीर सिंह

8. ⁠का0 अजय

By Shashi Sharma

Shashi Sharma Working in journalism since 1985 as the first woman journalist of Uttarakhand. From 1989 for 36 years, she provided her strong services for India's top news agency PTI. Working for a long period of thirty-six years for PTI, he got her pen ironed on many important occasions, in which, by staying in Tehri for two months, positive reporting on Tehri Dam, which was in crisis of controversies, paved the way for construction with the power of her pen. Delivered.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *