The Golden Banyan Tree, सुनहरा वटवृक्ष को नुकसान पहुंचाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा – देशराज कर्णवाल
The Golden Banyan Tree, Those who harm the Golden Banyan Tree will not be spared – Deshraj Karnawal
सुनहरा वटवृक्ष पर फांसी पर झूल गए 152 महान क्रांतिकारीयों की स्मृति में भव्य श्रद्धांजलि समारोह आयोजित।
केबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा और दर्जाधारी मंत्री देशराज कर्णवाल सहित जनपद भर से आये सेनानी उत्तराधिकारी परिवार हुए शामिल।
कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने की सुनहरा वटवृक्ष के स्वागत द्वार के निर्माण और पहुंच मार्ग के सौंदर्यीकरण की घोषणा।
The Golden Banyan Tree, हरिद्वार -रुडकी तहसील, ऐतिहासिक शहीद स्मारक स्थल सुनहरा वटवृक्ष पर आज 152 महान क्रांतिकारीयों की स्मृति में भव्य श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया।
श्रद्धांजलि सभा आयोजन में जनपद हरिद्वार के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवारों के सदस्य मौजूद रहे , उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा और दर्जा प्राप्त मंत्री कर्णसिंह देशवाल ने भी श्रद्धांजलि सभा में शिरकत कर शहीदों के प्रति अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए सुनहरा वटवृक्ष क्षेत्र के लिए हर संभव विकास का वादा किया।





कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा देश सबसे पहले है और देश के लिए कुर्बान होने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए हम गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं उन्होंने वटवृक्ष क्षेत्र के लिए आने वाले मार्ग पर सेनानीयों को समर्पित एक विशाल गेट बनवाने और पहुंच मार्ग के सौंदर्यीकरण का सेनानीयों से वादा किया।
दर्जा प्राप्त मंत्री कर्णसिंह देशवाल ने क्षेत्र से अपना भावनात्मक जुड़ाव जताते हुए कहा मुझे ज्ञात हुआ है कि इस वटवृक्ष को कुछ लोग नुकसान पहुंचा रहे हैं, मै वादा करता हूं कि इस वटवृक्ष को अगर कोई अंगुली से भी छुएगा तो अंगुली काटने का काम ये देशराज कर्णवाल करेगा।







1857 की क्रांति के सेनानीयों का हम सम्मान करते हैं लेकिन उससे भी पूर्व जो आजादी की क्रांति की पहली लडाई 1822 से 1824 तक शुरू हुई वो कुंजाबहादर पुर जट से शुरू हुई राजा विजय सिंह और उनके सेनापति कल्याण सिंह और ये वटवृक्ष जहां सैकड़ों क्रांतिकारीयों को फांसी दी गई।
गुरुकुल हरिद्वार के स्वामी डॉक्टर संदीप वेदालंकार ने कहा देश भक्ति का संदेश हमारे वेदों ने हमें दिया है उनके ओजस्वी वक्तव्य ने समारोह स्थल पर भावनाओं के प्रचंड वेग का सृजन किया।
स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति के राष्ट्रीय महामंत्री जितेंद्र रघुवंशी व राष्ट्रीय अध्यक्ष देशबन्धु जी को मंच पर उनके कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।
रुड़की आर्य समाज नंद विहार एवं शहीद भगत सिंह आदर्श युवा मंच रुड़की के संयुक्त तत्वावधान ऐतिहासिक श्रद्धाजली कार्यक्रम के आयोजन में बड़ी संख्या में समाजसेवकों और सेनानी उत्तराधिकारीयों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।
हरिद्वार से सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति के जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश आर्य एंव उनकी पत्नी पद्मा आर्य, आदित्य गहलोत तथा वरिष्ठ पत्रकार श्रीमती शशि शर्मा को शाल पटका, स्मृति चित्र और पुस्तक दे कर सम्मानित किया गया।
आयोजक मंडल में आर्य हरपाल सिंह सैनी – प्रधान, जिला आर्य उप प्रतिनिधि सभा हरिद्वार व प्रधान आर्य समाज नंद विहार
मंत्री पुष्पेंद्र आर्य एंव आर्य नीरज सैनी – अध्यक्ष, शहीद भगत सिंह आदर्श युवा मंच शामिल है। कार्यक्रम में लोकगायक गौतम के वर्तमान समय और सामाजिक ढांचे पर कडा प्रहार करते गीत ने बहुत सराहना बटोरी।
