
One died, टिहरी – साकनीधार के पास एक पिकअप वाहन खाई में गिरा एक की मौत
One died,Tehri – A pick-up vehicle fell into a ditch near Saknidhar, one died

एसडीआरएफ ने किया शव बरामद
One died, टिहरी साकनी धार में 4 अप्रैल 2024 को ऋषिकेश से सब्जियां लेकर श्रीनगर मार्ग पर जाते हुए,अचानक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा वाहन में 2 व्यक्ति सवार थे ।
वाहन सवार एक व्यक्ति ने तुरंत वाहन से सड़क पर कूद कर अपनी जान बचाई जबकि दूसरा व्यक्ति वाहन सहित गहरी खाई में जा गिरा।
जिला नियंत्रण कक्ष टिहरी ने घटना एसडीआरएफ टीम को सूचित किया, कि शकुनी धार के पास एक पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गया है, जिसमें रेस्क्यू के लिए एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है,One died,
सूचना प्राप्त होते ही उपनिरीक्षक नीरज चौहान के हमराह एसडीआरएफ टीम मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटना स्थल के लिए रवाना हुई।
एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंच कर त्वरित कार्रवाई करते हुए लगभग 200 मीटर गहरी खाई में रोप द्वारा उतरकर पिकअप वाहन तक पहुंच बनाई, वाहन में सवार उक्त व्यक्ति की मौके पर ही मृत्यु हो चुकी थी व शव को खाई से स्ट्रेचर द्वारा वैकल्पिक मार्ग से होते हुए मुख्य मार्ग तक लाकर जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
मृतक की पहचान अभिषेक रावत s/o शोवन सिंह रावत उम्र 22 वर्ष
निवासी जामनी खाल टिहरी गढ़वाल के रुप में की गई है,One died

अत्यंत दुखद घटना घटना 🙏🙏🙏