100 वर्षीय मतदाता दाताराम पुरोहित बने लोकतंत्र के प्रेरणास्रोत

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में उत्साहपूर्वक भरकर दिया गणना प्रपत्र

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में 01 जुलाई, 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर उत्तराखण्ड में निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR) का कार्य संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में जनपद रुद्रप्रयाग में आज 08 जून, 2026 से घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन एवं गणना प्रपत्र भरने का कार्य प्रारम्भ हो गया है।

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दौरान मतदेय स्थल संख्या-182, ग्राम कुरझण के लगभग 100 वर्षीय वरिष्ठ मतदाता दाताराम पुरोहित ने लोकतंत्र के प्रति अपनी अटूट आस्था और जागरूकता का परिचय देते हुए उत्साहपूर्वक अपना गणना प्रपत्र भरकर बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) को उपलब्ध कराया। उनकी सक्रिय सहभागिता न केवल अन्य मतदाताओं के लिए प्रेरणादायक है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी कितनी महत्वपूर्ण है।

दाताराम पुरोहित जैसे वरिष्ठ मतदाता लोकतंत्र की जीवंत विरासत हैं। उनकी सहभागिता यह संदेश देती है कि आयु चाहे कितनी भी हो, मतदाता सूची को शुद्ध एवं अद्यतन बनाए रखने में प्रत्येक नागरिक की भूमिका अहम है। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में उनकी सक्रिय भागीदारी युवा पीढ़ी एवं अन्य मतदाताओं को भी लोकतांत्रिक दायित्वों के प्रति जागरूक होने की प्रेरणा प्रदान करती है।

जनपद में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु 29 मई से 07 जून, 2026 तक बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजरों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया था। वर्तमान में जनपद के सभी 362 मतदेय स्थलों के लिए 362 बीएलओ नियुक्त किए जा चुके हैं, जो 08 जून से 07 जुलाई, 2026 तक घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन एवं गणना प्रपत्र भरने का कार्य कर रहे हैं।

कार्यक्रम के अनुसार 14 जुलाई, 2026 को प्रारूप निर्वाचक नामावली का प्रकाशन किया जाएगा। इसके पश्चात 14 जुलाई से 13 सितम्बर, 2026 तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी तथा उनका निस्तारण निर्धारित समयावधि में किया जाएगा। अंतिम निर्वाचक नामावली का प्रकाशन 15 सितम्बर, 2026 को किया जाएगा।

जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विशाल मिश्रा ने जनपद के सभी पात्र नागरिकों एवं मतदाताओं से अपील की है कि बीएलओ के घर-घर भ्रमण के दौरान उन्हें सही एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएं तथा विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में सक्रिय सहयोग दें। उन्होंने कहा कि नागरिकों के सहयोग से ही शुद्ध, त्रुटिरहित एवं अद्यतन निर्वाचक नामावली तैयार की जा सकती है, जो लोकतंत्र की मजबूती का आधार है।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *