THDCIL

THDCIL सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी उपक्रम, टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड ने इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट, ग्रेटर नोएडा, उत्तर प्रदेश में आयोजित प्रतिष्ठित उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2024 में शानदार प्रदर्शनी प्रस्तुत करते हुए विशेष मान्यता प्राप्त करके एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। इस पांच दिवसीय प्रतिष्ठित कार्यक्रम का उद्घाटन उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में 25 सितंबर को किया। 2,500 से अधिक प्रदर्शकों को एक साथ लाने वाले इस कार्यक्रम ने उद्योग, नवाचार और व्यापार में विशेष भूमिका का निर्वहन किया है। केंद्रीय कपड़ा मंत्री, भारत सरकार, शांडिल्य गिरिराज सिंह ने उत्तर प्रदेश सरकार के एमएसएमई, खादी, ग्रामोद्योग, रेशम उत्पादन, कपड़ा मंत्री राकेश सचान की उपस्थिति में विद्युत क्षेत्र में टीएचडीसीआईएल के स्थिरता, नवाचार और उत्कृष्टता के लिए कंपनी की प्रतिबद्धता को उजागर करने वाले उत्कृष्ट प्रदर्शन को स्वीकार करते यह पुरस्कार प्रदान किया। THDCIL

THDCIL इस व्यापार शो में 100,000 से अधिक बिजनेस-टू-बिजनेस (बी2बी) आगंतुक और 300,000 से अधिक बिजनेस-टू-कंज्यूमर (बी2सी) आगंतुक आए, जिसने व्यापारिक जुड़ाव और सार्वजनिक संपर्क के लिए एक अनूठा मंच प्रदान किया। 110,000 से अधिक स्थलों पर लगे हजारों प्रदर्शनों/स्टॉलों में से टीएचडीसीआईएल के प्रदर्शन को अत्याधुनिक विद्युत समाधानों की प्रस्तुति और भारत की ऊर्जा सुरक्षा में योगदान के लिए हॉल नंबर 8 में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन स्टॉल के रूप में सम्मानित किया गया। टीएचडीसीआईएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक आर. के. विश्नोई ने पुरस्कार प्राप्त करने पर अपनी हार्दिक शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2024 में यह उपलब्धि विद्युत क्षेत्र में नए मानक स्थापित करने के लिए टीएचडीसीआईएल के अटूट समर्पण को रेखांकित करती है। THDCIL

THDCIL विश्नोई ने कहा कि स्थिरता और नवाचार के प्रति हमारी प्रतिबद्धता केवल विद्युत उत्पादन करने तक ही सीमित नहीं है, बल्कि स्वच्छ, विश्वसनीय ऊर्जा समाधानों के माध्यम से भारत के विकास पथ को सशक्त बनाने के बारे में भी है। टीएचडीसीआईएल के निदेशक (कार्मिक), शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि यह पुरस्कार टीएचडीसीआईएल की अत्याधुनिक मानव संसाधन विकास प्रणाली और मान्यताओं का प्रमाण है। कार्य करने की दृष्टि से टीएचडीसीआईएल को सबसे अच्छे कार्यस्थलों में से एक के रूप में मान्यता दी गई है, जो प्रतिभा को पोषित करने और नवाचार और समावेशिता की संस्कृति को बढ़ावा देने में विश्वास करता है। THDCIL

हमारी मानव संसाधन पहल न केवल सर्वश्रेष्ठ प्रतिभा को बनाए रखने के लिए बल्कि हमारे कर्मचारियों को संगठन के विकास और राष्ट्र की प्रगति में सार्थक योगदान देने के लिए सशक्त बनाने हेतु परिकल्पित की गई है। उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो में यह पुरस्कार प्राप्त करना, टीएचडीसीआईएल के विद्युत क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाने तथा भारत की ऊर्जा सुरक्षा में योगदान देने एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के निरंतर प्रयासों का एक प्रमाण है। टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड की ओर से यह पुरस्कार ईशान भूषण, सहायक प्रबंधक (केन्द्रीय संचार) ने प्राप्त किया।

THDCIL

By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *