Uttarakhand Health Premier League उत्तराखंड हैल्थ प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट के चौथे दिन, एन.एच.एम. वॉरियर्स ने संपूर्ण टीकाकरण-समझदारी दिखाएं, बच्चे का संपूर्ण टीकाकरण करवाएं थीम के तहत आयकर विभाग को 5 विकेट से हराकर एक शानदार जीत दर्ज की।

आयकर विभाग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 140 रन बनाए। उनकी ओर से बल्लेबाजों ने काफी प्रयास किया, लेकिन एन.एच.एम. वॉरियर्स की गेंदबाजी ने उन्हें रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। एन.एच.एम. वॉरियर्स ने अपने लक्ष्य का पीछा करते हुए धैर्यपूर्वक खेला और अंततः 5 विकेट से जीत हासिल की। सचिन रमोला की 41 बॉल पर 60 रन की बेहतरीन पारी व 1 विकट लेने पर उन्हें मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया। Uttarakhand Health Premier League

इस मैच का उद्देश्य न केवल खेल को बढ़ावा देना था, बल्कि टीकाकरण और स्वास्थ्य के महत्व पर भी ध्यान केंद्रित करना था। एन.एच.एम. वॉरियर्स ने इस आयोजन के माध्यम से यह संदेश दिया कि संपूर्ण टीकाकरण हर बच्चे का अधिकार है और इससे स्वास्थ्य को सुरक्षित रखा जा सकता है।

इस जीत पर एन.एच.एम. वॉरियर्स के कप्तान सुनील पंवार ने कहा, ष्हम इस जीत को केवल एक खेल की तरह नहीं, बल्कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी के रूप में देखते हैं। स्वास्थ्य जागरूकता का यह प्रयास हमें और भी प्रेरित करता है। वहीं दूसरे मैच में सीएमओ किंग्स 11 ने ष्शिशु स्वास्थ्य- ओ.आर.एस. का घोल पिलाओ, डायरिया को दूर भगाओष् थीम के अंतर्गत आयकर विभाग को 105 रन से हराकर एक शानदार जीत दर्ज की।

Uttarakhand Health Premier League सी.एम.ओ. किंग्स 11 ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 229 रन का लक्ष्य रखा। उनकी बेहतरीन बल्लेबाजी और शानदार रणनीति ने आयकर विभाग को चुनौती दी। इसके जवाब में, आयकर विभाग केवल 124 रन ही बना सका। इस मैच का मुख्य उद्देश्य शिशु स्वास्थ्य और ओ.आर.एस. के महत्व को उजागर करना था। सी.एम.ओ. किंग्स 11 ने इस खेल के माध्यम से यह संदेश दिया कि डायरिया से बचाव के लिए ओ.आर.एस. का उपयोग कितना महत्वपूर्ण है। Uttarakhand Health Premier League

कप्तान ने जीत के बाद कहा, हम इस जीत को केवल एक खेल के रूप में नहीं देखते, बल्कि स्वास्थ्य जागरूकता फैलाने का एक साधन मानते हैं। हमें उम्मीद है कि हमारे प्रयास से लोग शिशु स्वास्थ्य के महत्व को समझेंगे। उत्तराखंड हैल्थ प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट के चौथे दिन के तीसरे मैच के दौरान, फूड टाइटंस ने ष्मातृत्व स्वास्थ्य- एक शरीर में दो जान, इनका रखे दुगना ध्यानष् थीम के तहत सिडकुल को 74 रन से हराकर एक शानदार जीत दर्ज की।

फूड टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 196 रन बनाए, जिसमें उनकी बल्लेबाजी ने एक मजबूत लक्ष्य सेट किया। सिडकुल, जो ष्तंबाकू नियंत्रण- जिंदगी चुनो, तंबाकू नहीं थीम के तहत खेल रहा था, केवल 122 रन ही बना सका।  इस मैच का उद्देश्य मातृत्व स्वास्थ्य के महत्व को उजागर करना और समाज में तंबाकू के हानिकारक प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाना था। फूड टाइटंस ने अपने शानदार खेल के माध्यम से यह संदेश दिया कि मातृत्व स्वास्थ्य की देखभाल में हर किसी का योगदान महत्वपूर्ण है।

वहीं चौथे मैच में, यूपीसीएल ने गैर संचारी रोग- आज से थोड़ा कम, तेल चीनी और नमकष् थीम के तहत पीडब्ल्यूडी को 115 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की। यूपीसीएल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 202 रन बनाए। सी.एम.ओ. किंग्स 11, जो ष्शिशु स्वास्थ्य- ओ.आर.एस. का घोल पिलाओ, डायरिया को दूर भगाओ थीम पर खेल रहा था, पीडब्ल्यूडी लक्ष्य का पीछा करते हुए महज 87 रन बनाए, जिससे यूपीसीएल ने 5 विकेट से जीत हासिल की। इस मैच का उद्देश्य गैर संचारी रोगों की रोकथाम और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। यूपीसीएल ने खेल के माध्यम से यह संदेश दिया कि जीवनशैली में बदलाव और संतुलित आहार का पालन कितना आवश्यक है।

Uttarakhand Health Premier League

By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *