badahat masjid news जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट के द्वारा उत्तरकाशी के बाड़ाहाट क्षेत्र में निर्मित मस्जिद के संबंध में वस्तुस्थिति स्पष्ट किए जाने हेतु उप जिलाधिकारी भटवाड़ी को निर्देश दिए गए थे। उक्त क्रम में उप जिलाधिकारी भटवाड़ी मुकेश चंद रमोला के द्वारा स्पष्ट किया गया है कि विभिन्न समाचार पत्रों, सोशल मीडिया में एवं संगठनों द्वारा मौजा- बाड़ाहाट, तहसील भटवाड़ी के खसरा संख्या 2221, 2222 एवं 2223 कुल रक्वा 0.099 हे0 भूमि में निर्मित मस्जिद सरकारी भूमि पर अवैध रूप से निर्मित होने संबंधी समाचार प्रचारित होने के कारण भ्रम की स्थिति उत्पन्न की जा रही है। badahat masjid news

badahat masjid news

badahat masjid news इस संबंध में उप जिलाधिकारी भटवाड़ी ने बताया है कि वास्तविकता यह है कि मौजा बाड़ाहाट, तहसील भटवाड़ी के उद्धरण खतौनी फसली वर्ष 1391 से 1396 (1983-1988) के खाता संख्या 304 में दर्ज खसरा संख्या 2221, 2222, 2223, 2472, 2473 एवं 2483 कुल खसरा नं0 06, कुल रक्वा 06 नाली सिरदारू पुत्र नन्दनु सा0 ज्ञानसू के नाम वर्ग 1 क भूमि जो भूमिधरों के अधिकार में है, के नाम दर्ज है। badahat masjid news

उक्त वर्णित खसरा नम्बरान में से खसरा संख्या 2221, 2222, 2223 कुल रक्वा 04 नाली, 15 मुठ्ठी भूमि श्री रमजान अली पुत्र श्री बजीर अली व श्री अब्दुल हमीद बेग पुत्र श्री फतेह बेग व श्री अली अहमद पुत्र श्री रसीद अहमद व श्री यासीन बेग पुत्र श्री आशीग बेग व श्री ईलाहीवक्श पुत्र श्री जहांगीरवक्श व श्री मुहम्मद रफीक पुत्र श्री जहांगीर बक्स साकिनान उत्तरकाशी पट्टी बाड़ाहाट, तहसील भटवाड़ी, जिला उत्तरकाशी को सन् 20 मई, 1969 में विक्रय की गयी।

उक्त खसरा संख्या 2221/0.020हे0, 2222/0.029हे0, 2223/0.050हे0 कुल रक्वा 0.099 हे0 भूमि का दाखिला न्यायालय तहसीलदार, भटवाड़ी, उत्तरकाशी के दा0खा0 वाद संख्या 406/2004-2004 धारा 34 भू0रा0 अधिनियम वादी असीम बेग पुत्र आशिक वेग आदि बनाम सिरदारसिंह पुत्र नन्दनसिंह निवासीगण बाड़ाहाट में दिनांक 31.08.2005 को पारित आदेश के क्रम में माल अभिलेख दर्ज किये गये हैं, जिसमें यह भी उल्लेख किया गया है कि प्रश्नगत भूमि पर वर्तमान में मस्जिद बनी हुयी है।

badahat masjid news

badahat masjid news तद्समय से मौजा बाड़ाहाट की वर्तमान खतौनी फसली वर्ष 1427-1432 (2019-2024) के खाता संख्या 00263 में राजेन्द्र सिंह आदि के साथ खसरा संख्या 2221, 2222, 2223 के कुल रक्वा 0.099हे0 भूमि बुद्धि सिंह/विशनसिंह के अंश पर महमूद अली/रमाजान अली, मजहर अली/रमाजान अली, इकबाल बेग/अब्दुल हमीद बेग, हसीम बेग/अब्दुल हमीद बेग, गुलजार अहमद/अली अहमद, फुरकान अहमद/अली अहमद, यासीन बेग/आसीम बेग, मुश्ताक अहमद/इलाही वक्स, मुख्तयार अहमद/इलाही वक्स, महबूब अहमद/इलाही वक्स, फारूख अहमद/इलाही वक्स एवं मुहम्मद रफीक निवासीगण बाडाहाट के नाम सह खातेदार के रूप में दर्ज चले आ रहे हैं।

उक्त के अतिरिक्त उत्तर प्रदेश सरकार के मुस्लिम वक्फ विभाग, लखनऊ द्वारा प्रकाशित सरकारी गजट दिनांक 03 जुलाई, 1984 की अनुसूची दिनांक 20 मई, 1987 में उल्लखित है कि जनपद उत्तरकाशी अवधारित सुन्नी वक्फ मस्जिद खसरा नम्बर 2223 रक्वा 02 नाली, 08 मुठ्ठी ग्राम बाड़ाहाट, तहसील भटवाड़ी वक्फ प्रयोग द्वारा प्रकार और उद्देश्य धार्मिक अंकित है। badahat masjid news

badahat masjid news

By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *