राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से शनिवार को राजभवन में राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने शिष्टाचार भेंट की और नगर निकाय सामान्य निर्वाचन 2024 की तैयारियों के संबंध में जानकारी दी। आयुक्त ने अवगत कराया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा 24 दिसंबर, 2024 को अधिसूचना जारी कर दी गई है। प्रदेश के 11 नगर निगम, 43 नगर पालिका परिषद और 46 नगर पंचायतों के लिए सामान्य निर्वाचन का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। 23 जनवरी, 2025 को मतदान और 25 जनवरी, 2025 को मतगणना संपन्न होगी।

आयुक्त ने बताया कि इस बार निर्वाचन प्रक्रिया में डिजिटलीकरण को प्राथमिकता दी गई है। सभी मतदाता सूचियों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रदर्शित किया गया है, जिससे आम जनता को आसानी से जानकारी उपलब्ध हो सकेगी। पहली बार कुछ नगर निगमों में पिंक बूथ बनाए गए हैं, जहां मतदान दल की सभी सदस्य महिलाएं होंगी। इसके  अतिरिक्त पहली बार मतगणना के परिणाम सीधे आयोग की वेबसाइट पर प्रदर्शित किए जाएंगे।

जो जनसामान्य के लिए उपलब्ध रहेंगे। राज्यपाल ने निर्वाचन प्रक्रिया में डिजिटलीकरण के माध्यम से निष्पक्ष और पारदर्शी निर्वाचन सुनिश्चित करने के लिए किए गए आयोग के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची के डिजिटलीकरण और मतगणना परिणामों के ऑनलाइन प्रदर्शन जैसे कदम निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता, जवाबदेही और विश्वसनीयता को मजबूत करेंगे। राज्यपाल ने सुझाव दिया कि निर्वाचन प्रक्रिया का बेहतर दस्तावेजीकरण किया जाए और निर्वाचन कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कार्मिकों को सम्मानित भी किया जाए।

By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

One thought on “election commition राज्य निर्वाचन आयुक्त ने राज्यपाल को निकाय चुनाव तैयारियों की जानकारी दी”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *