हरिद्वार,। मुख्य विकास अधिकारी महोदया के निर्देशन में जिला परियोजना प्रबंधक, ग्रामोत्थान परियोजना, श्री संजय सक्सेना की अध्यक्षता में समस्त विकासखंडों में संचालित परियोजना गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जिला स्तरीय, विकासखंड स्तरीय, और सीएलएफ स्टाफ ने ऑनलाइन माध्यम से भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य वार्षिक कार्य योजना एवं बजट (AWPB) 2024-25 के तहत निर्धारित लक्ष्यों की प्रगति की समीक्षा करना और आगामी वर्ष 2025-26 की कार्य योजना पर चर्चा करना था।

बैठक की शुरुआत में अल्ट्रापुवर और एंटरप्राइजेज घटक के तहत विकासखंडवार प्रगति की समीक्षा की गई। यह पाया गया कि कुछ विकासखंडों में लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए अतिरिक्त प्रयासों की आवश्यकता है। इस पर सभी स्टाफ को निर्देशित किया गया कि आगामी तीन दिनों के भीतर लंबित लक्ष्यों को पूरा किया जाए।

सीएलएफ स्तर पर बिजनेस प्रमोटर्स की भूमिका को सशक्त बनाने और व्यवसायिक गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए निर्देश दिए गए। ग्रुप मोबिलाइजर को महिला सदस्यों का शेयर धन संग्रहित करने और आवश्यक प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया गया।

वित्तीय पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए अकाउंटेंट को SOE (स्टेटमेंट ऑफ एक्सपेंडिचर) और अन्य वित्तीय दस्तावेज समयसीमा के भीतर तैयार करने के निर्देश दिए गए। साथ ही, मॉनिटरिंग एंड इवैल्यूएशन (M&E) टीम को साप्ताहिक बैठकें आयोजित कर उनकी कार्यवाही रिपोर्ट जिला परियोजना कार्यालय को भेजने का निर्देश दिया गया।

अंत में, सभी स्टाफ को निर्देशित किया गया कि वे अपनी कार्य प्रगति की वास्तविक रिपोर्ट तैयार कर आगामी समीक्षा के लिए प्रस्तुत करें। साथ ही, यूसीसी पोर्टल पर अनिवार्य रूप से पंजीकरण कर इसकी सूचना जिला परियोजना कार्यालय को देने के लिए कहा गया।

जिला परियोजना प्रबंधक श्री संजय सक्सेना ने सभी कर्मचारियों से अपनी जिम्मेदारियों को निष्ठा और समर्पण के साथ निभाने का आह्वान किया, ताकि ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना के लक्ष्यों को सफलतापूर्वक प्राप्त किया जा सके।

By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *