
Otters in ganga , गंगा में दिखा ऊदबिलाव का झूंड
Otters in ganga , A herd of otters seen in the Ganges

Otters in ganga , हरिद्वार में डामकोठी के निकट गंगा की धारा में किलोल करते हुए ऊदबिलाव का एक दल बीते रोज दिखाई दिया।
ऐसा शायद पहली बार हुआ है कि गंगा की धारा में ऊदबिलाव नजर आये, अमूमन ऊदबिलाव समुद्र में अथवा गहरे पानी वाले इलाकों में रहते हैं।
ऊदबिलाव मछली का शिकार शौक से करते हैं, गंगा में ऊदबिलाव की मौजूदगी ये एहसास भी कराती है कि सम्भवतः गंगा में इस बार मछलियां बडी संख्या में मौजूद हैं। पिछले दिनों केन्द्र सरकार के एक अभियान के दौरान गंगा में बडे स्तर पर मछली के बीज छोडे गये थे।
गंगा की धारा में ऊदबिलाव का विडियो बनाने वाले स्थानीय युवक रोहित पंडित ने भी ऊदबिलाव की गंगा की मुख्य धारा में उपस्थिति पर आश्चर्य व्यक्त किया। देखें वीडियो 👇🏻

