चंबा ब्लॉक के ग्राम पंचायत डडूर मुडिया गांव में शुक्रवार को ग्रामीण क्षेत्र विकास समिति रानीचौरी की पहल पर पितरों की स्मृति में विशेष पौधरोपण अभियान चलाया गया। संस्था के अध्यक्ष सुशील बहुगुणा ने बताया कि हमारे द्वारा पितृवन कार्यक्रम चंबा ब्लॉक के 40 गांवों में चलाया जा रहा है। जिसमे ग्रामीण अपने पित्रों के नाम पर एक निश्चित स्थान में पौधरोपण करेंगे। इस कार्यक्रम में पितरों की स्मृति में विभिन्न प्रजातियों के फलदार पौधों का रोपण किया गया।
पौधरोपण अभियान में महिला मंगल दल की महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। मौके पर महिला मंगल दल की अध्यक्ष बीना देवी, महिला मंगल दल की पूर्व अध्यक्ष साबा देवी, मुन्नी देवी, शैला देवी, रामदेवी देई, हिमानी देवी, मंजू देवी, गुड्डी देवी, आशा देवी आदि मौजूद रहे।