Rudrapur thug case, कथित मायावी इच्छाधारी बाबा’ गिरफ्तार, रुद्रपुर पुलिस ने किया भंडा फोड।

Rudrapur thug case, alleged elusive Ichhadhari Baba arrested, Rudrapur police busted.

Rudrapur thug case, स्वयंभू बाबा, कथित इच्छाधारी बाबा जो वशीकरण की कलाओं का दवा कर भोले-भाले लोगों से करोड़ों की ठगी कर चुका था रुद्रपुर पुलिस की मुस्तैदी से अब सलाखों के पीछे है।

Rudrapur thug case, कथित इच्छाधारी बाबा, ठगी धोखाधड़ी और अंधविश्वास फैलाने जैसे अन्य जघन्य अपराधों में संलिप्त था, बाबा अब तक कई बार जेल भी जा चुका है, दरअसल रुद्रपुर की ही रहने वाली एक महिला की रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक्शन लिया, घटना क्रम के अनुसार शिकायत कर्ता महिला को कथित इच्छाधारी बाबा ने उसके घर के अंदर जमीन के नीचे धन दबा होने का दीवास्वपन दिखाते हुए महिला को अपनी हवस का शिकार बनाया और दुष्कर्म की विडियो बना कर महिला को भयभीत करते हुए 5 लाख रुपए वसूल लिए और 20 लाख और देने की मांग की पैसे न देने पर विडियो वायरल करने की धमकी दी।

पीड़ित महिला ने भारी ना समझी के बावजूद ये अकलमंदी दिखाई कि समय रहते पुलिस को सूचित कर दिया, Rudrapur thug case, में सूचना पर पुलिस ने कथित इच्छाधारी बाबा रामभक्त को डिग्री कॉलेज, रामपुर रोड, रुद्रपुर के पास से गिरफ्तार कर लिया।

रुद्रपुर पुलिस के अनुसार पुलिस एकशन की भनक लगते ही बाबा मुंबई भागने की फिराक में था, पुलिस के तुरंत एक्शन का अंजाम रहा कि बाबा को फरार होने से पहले ही धर दबोचा गया।

बताया जाता है कि Rudrapur thug case, में बाबा सूटेडबूटेड धनी व्यापारी बन कर अक्सर स्थानीय उत्सवों और पार्टियों में बिन बुलाए ही शिरकत करता और जो भोलाभाला मुसीबत का मारा या जरूरत मंद नजर आता उसे अपना शिकार बनाता था।

खुद को इच्छाधारी बाबा घोषित करने के लिए वह नित नये रंग रूप में लोगों के बीच पहुंचता था, वह कभी एक संत का भेष धारण करता था, तो कभी व्यवसायी का,
कई तरह की वेशभूषा और मेकअप का पूरा भंडार भी बाबा के पास से बरामद हुआ है।

Rudrapur thug case,का हवाला देते हुए एसएसपी रुद्रपुर मणिकांत मिश्रा ने लोगों से इस तरह के ठगों से सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा, ऐसे धोखेबाजों से बचें और पुलिस को तुरंत सूचना दें।

एसएसपी रुद्रपुर मणिकांत मिश्रा ने,Rudrapur thug case, में खुलासा करने वाली पुलिस टीम को 5000 रुपए के इनाम को घोषणा की है। अभियुक्त पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा यह गिरफ्तारी समाज में ऐसे धोखेबाजों से सतर्क रहने का महत्वपूर्ण संदेश देती है।

By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *