Ganga water level rises in Haridwar, हरिद्वार में गंगा का जलस्तर बढा, पुलिस का जनपद में नदी किनारे रहने वालों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की चेतावनी।

Ganga water level rises in Haridwar, police warns people living on river banks in the district to move to safer places.

गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से सिर्फ 2 मीटर नीचे,जारी है जनपद भर में पुलिस अनाउंसमेंट

Ganga water level rises in Haridwar, पहाड़ों पर लगातार हो रही भारी वर्षा के कारण हरिद्वार में गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से मात्र 2 मीटर नीचे बह रहा है।

हरिद्वार में गंगा का जलस्तर आज दिन में चेतावनी निशान 293 मीटर से मात्र 2 मीटर नीचे जलस्तर 290.80 मीटर पर बह रहा है, पर्वतीय क्षेत्रों में हो रही लगातार भारी बारिश और उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में जारी वर्षा के रेड एलर्ट को देखते हुए हरिद्वार में जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन सजग हो गया है।

सुरक्षा के दृष्टिगत एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर हरकी पैड़ी तथा अन्य घाटों सहित जनपद हरिद्वार में नदी किनारे निवास करने वाले व्यक्तियों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए लगातार अनाउंसमेंट करके सूचित किया जा रहा है। देखें वीडियो 👇🏻

हालांकि, जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है क्योंकि पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार बारिश हो रही है, जिससे जलस्तर में वृद्धि हो सकती है इस बात को ध्यान में रखते हुए चेतावनी घोषणा के साथ ही पुलिस द्वारा गंगा किनारे रह रहे लोगों को सुरक्षित स्थान पर भेजा जा रहा है।

By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

One thought on “Ganga water level rises in Haridwar, हरिद्वार में गंगा का जलस्तर बढा, पुलिस का जनपद में नदी किनारे रहने वालों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की चेतावनी।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *