जिलाधिकारी सविन बसंल की अध्यक्षता ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में जनता दर्शन/जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। जनता दर्शन में 125 शिकायत प्राप्त हुई अधिकतर शिकायतें भूमि से सम्बन्धित प्राप्त हुई। इसके अतिरिक्त भूमि सीमांगन, आपसी विवाद, नगर निगम, एमडीडीए, विद्युत, पुलिस, शिक्षा, सिंचाई आदि सम्बन्धित विभागों से प्राप्त हुई।

जिलाधिकारी ने नगर निगम, एमडीडीए सहित समस्त विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि फरियादियों की शिकायतों समयबद्ध निस्तारण करें तथा कृत कार्यवाही से सम्बन्धित को भी अवगत कराए। वही जिलाधिकारी ने पुलिस के अधिकारियों को निर्देशित किया महिला, बजुर्ग, बच्चों के प्रकरण पर संवेदनशीलता से कार्य करते हुए संज्ञान लेकर त्वरित कार्यवाही करें। डीएम ने सभी उप जिलाधिकारियों एवं तहसीलदारों को निर्देशित किया कि मृत्यु प्रमाण, पत्र वारिसाना प्रमाण में देरी ने करें एक सप्ताह के भीतर ही आवेदनों का निस्तारण करते हुए प्रमाण पत्र जारी किए जाएं।

जनता दर्शन में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला जो राजेश्वरी देवी जो 60 प्रतिशत् दिव्यांग है, उनकी पुत्री जो शादीशुदा है उसका अपना मकान है तथा घर कब्जा करके बैठी है अपना हिस्सा मांग रही है। जिस पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी न्याय को बजुर्ग महिला को कब्जा दिलाने के निर्देश दिए। फरियादी नितिन हेमदान ने उनके द्वारा भूमि सम्बन्धी प्रकरण पर कार्यवाही नही हो पायी तथा विधिक सेवा प्राधिकारण न्यायालय में फैसला संतोषजन नही दिया गया है, उनकी स्थिति दयनीय हो गई है, जिस पर जिलाधिकारी ने सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण को सम्बन्धित की आर्थिक दयनीय स्थिति हो दृष्टिगत रखते हुए अपील योजित किये जाने तथा कानूनी सलाह को प्रेषित किया गया।

सिमलासग्रांट निवासी 86 वर्षीय बुजुर्ग फरियादी किसान प्रीतम सिंह ने बताया कि उनके स्वयं तथा उनके विरोधी के मध्य न्यायालय प्रथम अपर जिला जज, देहरादून एवं सिविल न्यायालय जूनियर डिविजन समझौते के आधार पर वाद निस्तारित किया गया था, किन्तु विरोधी न्यायालय के आदेश नही मान रहा है उसकी भूमि पर कब्जा करने कर रहा है तथा खेती भी नही करने दे रहा है, जिस पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी डोईवाला को प्रकरण पर मा0 न्यायालय का अद्यतन आदेश की प्रति के साथ ही 07 दिन के भीतर कृत कार्यवाही की आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

बुजुर्ग फरियादी करनपुर निवासी गौरी रानी ने अपने शिकायती पत्र में फरियाद लगाई की उसके घर के सामने की सड़क मकान से उंची है, जिस कारण घर में बरसात का पानी घुसता है, मकान को खतरा है, नगर निगम के चक्कर लगाकर थक गई है समाधान नही किया गया जिस पर डीएम ने नगर निगम से 1 सप्ताह भीतर कार्य करने के निर्देश दिए तथा नगर निगम के अधिकारियों से अंडरटेकिंग लेते हुए कृत कार्यवाही से अवगत कराने के भी निर्देश दिए।

रानीपोखरी निवासी अनिता ने अपने प्रार्थना पत्र अपनी बेटी की  बीएससी आईटी की पढाई के लिए 75000 हजार फीस लग रही है उन्होंने आर्थिक सहायता का अनुरोध किया जिस पर डीएम ने  मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी को बालिका की शिक्षा हेतु प्राजेक्ट नंदा-सुनंदा  के तहत कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

कावंली रोड निवासी फरियादी रेनू ने बताया कि उनके पति नगर निगम में सरकारी नौकरी पर कार्यरत थे, जिनकी सेवाकाल के दौरान ही मृत्यु हो गयी उनकी 2 बेटियां है उन्होंने नगर निगम पति के स्थान पर नौकरी दिलाने का अनुरोध किया जिस पर जिलाधिकारी ने मुख्य नगर आयुक्त को रेनू का प्रकरण सन्दर्भित करते हुए कार्यवाही करने के निर्देश दिए। वहीं डांडा लखौण्ड में होटल रेस्टोरेंट में अवैध रूप से शराब परौसे जाने की शिकायत पर आबकारी विभाग को कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *