Mansadevi stampid update, मुख्यमंत्री धामी पहुंचे हरिद्वार,घायलों से की मुलाकात घटना के बारे में की बातचीत,पूरे न्याय का भरोसा दिलाया।
Mansadevi stampid update, Chief Minister Dhami reached Haridwar, met the injured, talked about the incident, assured complete justice.
मृतकों को दो दो लाख और घायलों को 50 हजार आर्थिक सहायता का जिम्मा लिया मंसादेवी ट्रस्ट ने।
Mansadevi stampid update, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को दोपहर बाद हरिद्वार पहुंच कर जिला अस्पताल में भर्ती मनसा देवी पैदल मार्ग पर हुई भगदड़ में घायल हुए लोगों का हालचाल जाना, इससे पूर्व मुख्य मंत्री ने ऋषिकेश एम्स में भर्ती गम्भीर घायलों का हाल भी जाना।
मुख्यमंत्री से इस दौरान मनसा देवी ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने वार्ता की।
मनसा देवी ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने कहा कि इस दुखद घटना में मृतकों के परिजनों के दो-दो लाख तथा घायलों को पचास-पचास हज़ार मनसा देवी ट्रस्ट द्वारा प्रदान किए जाएँगे।
तथा मृतक के परिजनों और घायलों को उनके घर तक ले जाने के लिए ट्रस्ट द्वारा वाहन की व्यवस्था की जाएगी।