पुराने आभूषणों की साफ-सफाई के नाम पर सोना चोरी करने वाले अंर्तराज्यीय गैंग के तीन सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिन्हे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार बीते रोज मातली निवासी गौरव रावत द्वारा कोतवाली उत्तरकाशी पर तहरीर देकर बताया गया कि बीते 17 सितम्बर को उनकी माता जी घर पर अकेले थीं, इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा घर पर आकर पुराने गहनों की साफकृसफाई करने के नाम पर उनकी माता जी के साथ धोखाधड़ी कर अभूषणों से सोने की चोरी की गयी। तहरीर के आधार पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गयी।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये जानकारी जुटाकर मात्र 2-3 घण्टे के अन्दर तीन लोगों को बीती शाम उत्तरकाशी बस अड्डे के पास स्थित एक होटल से गिरफ्तार कर लिया गया। जिनके कब्जे से चोरी की घटना में प्रयुक्त कैमिकल तथा अन्य सामग्री बरामद की गयी है। पूछताछ में उन्होने अपना नाम पवन सोनी पुत्र उमेद शाह निवासी कोल बड़ा पोस्ट ऑ. मेहरमा, गौण्डा झारखण्ड, खन्तर मण्डल पुत्र स्व. जग्गू मण्डल निवासी 5 नं. सीज मदारीचक मनोहर पुर मनिहारी कटिहार बिहार व संजय कुमार शाह पुत्र नागेश्वर शाह निवासी जमुनिया तुलसीपुर भागलपुर बिहार बताया।

बताया कि वह पुराने आभूषणों की साफ-सफाई के नाम पर लोगों का सोना चोरी करते हैं, अभूषणों की सफाई करते समय कैमिकल का प्रयोग कर गहनों से सोना उतार लेते हैं और बाकी बचे हुये मेटल पर हल्दी रंग का कैमिकल चढाकर वापस कर देते हैं तथा लोगों को 1 घण्टे बाद अपने गहनों को देखने को कहते हैं। जब तक लोग अपने गहनों को खोलकर देखते है,ं तब तक हम काफी दूर निकल जाते हैं। इसी प्रकार हम तीनों धोखाधड़ी कर सोना चोरी करते हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी बहुत ही शातिर प्रवृत्ति के हैं, पूर्व में भी आरोपी खन्तर मण्डल व पवन सोनी के खिलाफ पौडी गढवाल के थाना रिखणीखाल व सतपुली में धोखाधडी व संगठित अपराधों के मामले दर्ज है।

By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *