जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया की अध्यक्षता में राहु मंदिर के जीर्णोद्धार एवं मास्टरप्लान को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी। बैठक में मंदिर समिति, व्यापार मंडल, स्थानीय नागरिकों तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों ने सहभागिता कर मंदिर विकास के रोडमैप पर विचार-विमर्श किया।

बैठक में एनिमेशन और मास्टरप्लान में मंदिर परिसर एवं घाटों के सौंदर्यीकरण की विस्तृत झलक दिखायी गयी। जिलाधिकारी ने कहा कि मंदिर की पौराणिकता और ऐतिहासिक महत्व अक्षुण्ण रखते हुए इसे विश्वस्तरीय सुविधाओं से सुसज्जित किया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिए कि यात्रियों की सुविधा के लिए वेटिंग हॉल, शुद्ध पेयजल की व्यवस्था, स्वच्छ शौचालय, डिजिटल डिस्प्ले, प्याऊ, विश्राम स्थल तथा भव्य प्रवेश द्वार का निर्माण प्राथमिकता से कराया जाय। साथ ही उन्होंने मंदिर तक पहुंचने वाले मार्ग का शीघ्र निर्माण और सुरक्षा की दृष्टि से कास्ट आयरन रेलिंग लगाए जाने पर भी बल दिया।

जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि सभी निर्माण कार्य स्थानीय स्थापत्य शैली में किए जाएं ताकि मंदिर की सांस्कृतिक पहचान और अधिक प्रखर हो सके। उन्होंने मंदिर को एक हेरिटेज स्थल के रूप में विकसित करने पर जोर देते हुए कहा कि कार्य की गुणवत्ता से कोई समझौता न हो।

जिलाधिकारी ने अपील की कि मंदिर समिति, व्यापार मंडल तथा स्थानीय नागरिकों की संयुक्त समिति विकास कार्यों की सतत निगरानी करेगी तथा कोई भी कमी पाए जाने पर तुरंत प्रशासन के संज्ञान में लाएगी, जिससे विकास कार्य समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरे हो सकें।

बैठक में मंदिर समिति के सदस्यों ने कहा कि विकास योजनाओं से मंदिर का गौरव और बढ़ेगा। स्थानीय लोगों ने भी खुशी जताते हुए भरोसा दिलाया कि सभी के सहयोग से प्रशासन को आवश्यक इनपुट दिए जाएंगे। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि प्रशासन काफी मेहनत और गंभीरता से विकास कार्यों को गति दे रहा है। इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों ने आश्वस्त किया कि वे भी बढ़-चढ़कर प्रशासन और मंदिर समिति का सहयोग करेंगे।

जिलाधिकारी ने कहा कि राहु मंदिर जिले की सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहर है। इसे आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित कर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पर्यटन की नई पहचान दिलाई जाएगी। स्थानीय नागरिकों की सहभागिता और परंपरा की गरिमा को बनाए रखते हुए इस स्थल को एक आदर्श धार्मिक एवं पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा।

बैठक में अपर जिलाधिकारी अनिल गर्ब्याल, मंदिर समिति के अध्यक्ष विनोद सिंह रावत, जिला पर्यटन एवं विकास अधिकारी खुशाल सिंह नेगी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *