*औचक निरीक्षण में मिली लापरवाही: नगर निगम ने दो फर्म पर ₹25,000 का चालान ठोका, 36 सुपरवाइज़रों को चालान का अधिकार*

हरिद्वार। नगर आयुक्त के निर्देश पर नगर निगम हरिद्वार द्वारा स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने के लिए चलाया जा रहा विशेष सफाई अभियान और औचक निरीक्षण अभियान लगातार तेज़ी से जारी है। नगर आयुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि शहर की सफाई व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। यह पूरा अभियान नगर निगम अधिनियम एवं संबंधित नियमों के अंतर्गत संचालित किया जा रहा है।

इसी क्रम में आज नगर निगम अधिकारियों द्वारा कई वार्डों में औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि अनुबंधित सफाई फर्मों द्वारा कुछ वार्डों में निर्धारित समय पर कूड़ा एकत्र नहीं किया गया था। स्वच्छता व्यवस्था में इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम प्रशासन ने दोनों फर्मों पर ₹25,000 का चालान किया।

नगर आयुक्त ने कहा कि “स्वच्छता व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रत्येक एजेंसी और कर्मचारी की कार्यप्रणाली पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। शहर की सफाई हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।”

स्वच्छता को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से नगर निगम द्वारा अपने सुपरवाइज़रों के माध्यम से शहर भर के Garbage Vulnerable Points (GVPs) पर सख़्त निगरानी रखी जा रही है। सुपरवाइज़र इन स्थलों पर कूड़ा फेंकने वालों के खिलाफ चालानी कार्रवाई कर रहे हैं तथा लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी कर रहे हैं।

निगरानी और दंडात्मक कार्रवाई को और प्रभावी बनाने के लिए निगम प्रशासन ने बड़ा कदम उठाते हुए नगर निगम के सभी 36 सुपरवाइज़रों को चालान करने का अधिकृत अधिकार प्रदान किया है। उन्हें उत्तराखंड एंटी लिटरिंग एवं एंटी स्पिटिंग एक्ट, 2016 के अंतर्गत प्रतिदिन चालान जारी करने के निर्देश दिए गए हैं।

नगर निगम ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे कूड़ा निर्धारित स्थानों पर ही डालें, सफाई कर्मियों के कार्य में सहयोग करें और गंदगी फैलाने से बचें, ताकि हरिद्वार को स्वच्छ, सुंदर और आदर्श नगर के रूप में बनाए रखने में सभी की सहभागिता सुनिश्चित हो सके।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *