*जनपद हरिद्वार को स्वच्छ सुंदर जनपद बनाने के लिए सफाई अभियान ने पकड़ी गति*

*तीर्थ नगरी जनपद हरिद्वार को स्वच्छ सुंदर बनाने के लिए एक माह छठवे दिन से निरंतर चलाया जा रहा है सफाई अभियान*

*स्वच्छ सुंदर एवं क्लीन हरिद्वार बनाने के लिए सफाई अभियान का धरातल पर दिखने लगा है असर*

*शहर से लेकर गांव कस्बों तक एवं सड़क मार्गों में भी निरंतर की जा रही है सफाई*

*जिलाधिकारी मयूर दीक्षित स्वयं सफाई अभियान की कर रहे है मॉनिटरिंग*

*मुख्यमंत्री के निर्देशन में जनपद को स्वच्छ,सुंदर ,क्लीन एवं मॉडल जनपद बनाने का है लक्ष्य*

*हरिद्वार ।   तीर्थनगरी हरिद्वार को स्वच्छ, सुंदर, क्लीन जनपद बनाने के लिए सफाई अभियान का सफलता पूर्वक एक माह छठवे दिन से निरंतर सफाई अभियान  चलाया जा रहा है,जिसका असर धरातल पर दिखने लगा है, सफाई अभियान नगरीय क्षेत्र से लेकर गांव कस्बों एवं सड़क मार्गों तक सफाई अभियान निरन्तर चलाया जा रहा है। जनपद हरिद्वार को स्वच्छ,सुंदर बनाने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित प्रयासरत है एवं चल रहे सफाई अभियान का स्वयं निरन्तर मॉनिटरिंग कर रहे है।

*बीएचईएल द्वारा भी चलाया जा रहा है निरंतर सफाई अभियान*

बीएचईएल नगर प्रशासक संजय पवार ने अवगत कराया है कि बीएचईएल क्षेत्रांतर्गत विभिन्न जगहों से 06 ट्रॉली कूड़ा एकत्रित किया गया, टाउनशिप एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट ,सुभाष नगर, पीएसी गेट सेक्टर 3 के प सफाई अभियान चलाया गया।

*लोनिवि रुड़की द्वारा भी चलाया जा रहा सफाई अभियान*

अधिशासी अभियंता लोनिवि रुड़की विपुल सैनी ने अवगत कराया है कि वालंटियर के साथ लोनिवि विभाग द्वारा पीडब्लूडी कार्यालय और कॉलोनी में साफ सफाई अभियान चलाया गया।

*नगर पंचायत झबरेड़ा में भी चलाया जा रहा है सफाई अभियान*

ईओ नगर पंचायत झबरेड़ा ने अवगत कराया है कि नगर पंचायत झबरेड़ा के सभी वार्डो एवं मुख्य मार्गो पर निरंतर सफाई अभियान चलाया जा रहा है

* विकास खंड भगवानपुर में भी निरंतर चलाया जा रहा है सफाई अभियान*

खंड विकास अधिकारी भगवानपुर ने अवगत कराया है कि खुबानपुर में मनरेगा श्रमिकों के साथ सफाई अभियान चलाया गया।*गंदगी करने वालों को निर्गत किए जा रहे है नोटिस*

सचिव/ ग्राम पंचायत विकास अधिकारी तांशीपुर ने अवगत कराया है कि ग्राम पंचायत तांशीपुर में राजकीय प्राथमिक विधालय के गेट पर पशुओं के गोबर फेंके जा रहे है ,जिस कारण विद्यार्थियों को आने आने में परेशानी हो रही है , गांव में और सार्वजनिक क्षेत्रों में गंदगी करने वालों को दिए जा रहे है नोटिस।

*जन जन की सरकार जन जन के द्वार आयोजित बहुउद्देशीय शिविरों में जनपद हरिद्वार को स्वच्छ,सुंदर बनाए जाने के लिए शिविर में उपस्थित लोगों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई जा रही है।*


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *