Bus accident in Almora, अल्मोड़ा में बस दुर्घटना, तीन महिला सहित सात लोगों की मौके पर मौत 12घायल।
Bus accident in Almora, seven people including three women died on the spot, 12 injured.
मुख्यमंत्री धामी ने जताया शोक,सभी आवश्यक सुविधाएं देने का दिया आश्वासन।
SDRF टीम ने घटनास्थल पर पहुंच कर किया रेस्क्यू ऑपरेशन
Bus accident in Almora,
30 दिसम्बर 2025 को अल्मोड़ा के भिकियासैंण से रामनगर जा रही एक यात्री बस विनायक क्षेत्र मोड पर दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गई।

बस में कुल 19 लोग सवार थे,Uk07 PA 4025 नम्बर की बस सुबह लगभग दस बजे के आसपास विनायक मोटर मार्ग पर दुर्घटना ग्रस्त हो गई।
SDRF के अनुसार दुर्घटना में 7 व्यक्तियों की घटनास्थल पर ही मृत्यु होने की सूचना है, जबकि अन्य घायल यात्रियों को उपचार के लिए भिकियासैंण के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बस दुर्घटना पर शोक संवेदना प्रकट करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की है कि दिवंगतों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति दें। उन्होंने सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हादसे में घायल यात्रियों को जिला प्रशासन द्वारा त्वरित रूप से नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है।
गंभीर रूप से घायलों को बेहतर उपचार हेतु उच्च चिकित्सा केंद्रों में रेफर किया गया है, इस पूरे प्रकरण की सतत निगरानी की जा रही है। वह स्वयं स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों से निरंतर संपर्क में हैं।

Shanti Om 🙏Bahut dukhad ghatna 🙂↕️🙂↕️