हरिद्वार ।   जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी प्रमोद चंद्र पाण्डे ने अवगत कराया है कि खेल महाकुम्भ 2025-26 के अन्तर्गत मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी 2025 (राज्य स्तरीय प्रतियोगिता) का आयोजन के दूसरे दिन रस्साकसी अंडर 19 में राज्यसभा क्षेत्र हरिद्वार (रुड़की) प्रथम, लोकसभा क्षेत्र हरिद्वार द्वितीय एवं लोकसभा क्षेत्र टिहरी तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर 14 बालक वर्ग रस्साकसी में राज्यसभा क्षेत्र हरिद्वार (रुड़की) प्रथम, ऊधमसिंहनगर ने द्वितीय व लोकसभा क्षेत्र हरिद्वार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर 19 बालक वर्ग रस्साकसी में लोकसभा क्षेत्र ऊधमसिंहनगर प्रथम, लोकसभा क्षेत्र पौडी ने द्वितीय व देहरादून ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मलखम्ब अण्डर 14 गाँव प्रतियोगिता में प्रथम उधमसिंहनगर नैनीताल, द्वितीय लोकसभा हरिद्वार व उत्तरकाशी तृतीय स्थान प्राप्त किया। वही अंडर 14 बालक मलखम्ब प्रतियोगिता में प्रथम लोकसभा हरिद्वार, द्वितीय उधमसिंहनगर नैनीताल व लोकसभा टिहरी गढ़वाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। गोली (कंचा) अण्डर 14 गाँव प्रतियोगिता में लोकसभा हरिद्वार प्रथम, देहरादून द्वितीय व टिहरी गढ़वाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। गोली (कंचा) अण्डर 14 बालक वर्ग प्रतियोगिता में प्रथम संसदीय क्षेत्र उधमसिंहनगर नैनीताल, द्वितीय देहरादून व पिथौरागढ़ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्र द्वारा प्रतिभागियों को आर्शीवचन दिया एवं विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता में नोडल खेल महाकुम्भ 2025 युवा कल्याण विभाग, मुकेश कुमार भट्ट, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी, बहादराबाद सोनू कुमार, रूड़की अनिल कुमार, भगवानपुर विक्रान्त चौधरी, खानपुर आशीष, प्रशासनिक अधिकारी, युवा कल्याण विभाग, हरिद्वार जितेन्द्र पुण्डीर, खेल विभाग के खेल समन्वयक, शिक्षा विभाग के खेल शिक्षक तथा युवा कल्याण विभाग से अवैतनिक व्यायाम /खेल प्रशिक्षक तथा अन्य विभागीय कार्मिक उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता का संचालन नोडल मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी, हरिद्वार मुकेश कुमार भट्ट ने किया।

जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी ने यह भी अवगत कराया है कि 29 जनवरी 2026 को जनपद स्तरीय पावरलिफ्टिंग कराटे प्रतियोगिता का ट्रायल योग स्थलीय खेल परिसर रोशनाबाद में किया जाएगा सभी प्रतिभागी मूल निवास प्रमाण पत्र जन्म प्रमाण पत्र स्कूल की मार्कशीट दो फोटो सहित ट्रायल में प्रतिभा करना सुनिश्चित करें।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *