*सार्वजनिक परियोजनाओं की जमीनी हकीकत परखने, क्यूआरटी संग सड़कों पर उतरे डीएम सविन,*

*चकराता व कौलागढ़ रोड पर चल रहे भूमिगत परियोजनाओं का किया औचक निरीक्षण,*

*डीएम का आदेशः पर्याप्त संसाधनों के साथ मानकों पर जल्द पूरे हो चल रहे निर्माण कार्य*

*जन सुरक्षा व सुविधा सर्वोपरि, मानकों की अनदेखी हुई तो एजेंसियों के विरुद्ध जब्ती व विधिक कार्रवाई तय-डीएम*

*रात में खुदाई, सुबह तक गड्ढा भरना अनिवार्य, सुरक्षा में लापरवाही नही, साइट पर रहे बैरिकेडिंग व साइन बोर्ड*

*डीएम का आदेश, जहां कार्य पूरा, वहां आज ही हो सड़क का ब्लैकटॉप,*

*देहरादून।जिलाधिकारी सविन बंसल ने शनिवार को देहरादून-चकराता एवं कौलागढ़ रोड पर विद्युत, पेयजल, सीवरेज एवं गैस पाइपलाइन को भूमिगत किए जाने हेतु संचालित निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्माणदायी संस्थाओं को कड़े निर्देश दिए कि सड़क कटिंग के लिए जारी अनुमति की निर्धारित समय-सीमा के भीतर समस्त संचालित कार्यो को पूर्ण करते हुए सड़क को पूर्ववत ब्लैकटॉप किया जाए, जिससे आम जनता को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि अनुमति से अधिक सड़क कटिंग, खुदाई अधूरी छोड़ने अथवा सुरक्षा मानकों की अनदेखी किए जाने की स्थिति में संबंधित एजेंसियों के विरुद्ध जब्ती एवं विधिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन स्थानों पर रात्रि के समय सड़क खुदाई की जाए, वहां सुबह तक गड्ढा भरने का कार्य अनिवार्य रूप से पूर्ण किया जाए। सुरक्षा की दृष्टि से प्रत्येक खुदाई स्थल पर बैरिकेडिंग एवं चेतावनी साइनबोर्ड अनिवार्य रूप से रहे।

जिलाधिकारी ने एजेंसियों को मुख्य मार्गों पर रात्रि 10 बजे से प्रातः 6 बजे तक ही कार्य करने के निर्देश दिए। साथ ही पर्याप्त संख्या में मैनपावर एवं मशीनरी तैनात करते हुए निर्माणाधीन परियोजनाओं को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश भी दिए गए।

उन्होंने कहा कि सभी परियोजनाओं के कार्य निर्धारित मानकों एवं शर्तों के अनुरूप पूर्ण किए जाएं। जिन स्थलों पर कार्य पूर्ण हो चुका है, वहां आज से ही सड़क का ब्लैकटॉप कराया जाए। निर्माण कार्यों के दौरान सड़क पर बनाए गए पिट अथवा गड्ढों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं। जिलाधिकारी ने चेतावनी दी कि निर्माण कार्यों में देरी अथवा अव्यवस्था के कारण यदि जनता को असुविधा हुई तो संबंधित विभागों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

इस दौरान जिलाधिकारी ने यमुना कॉलोनी, बल्लूपुर चौक, किशन नगर चौक, ओएनजीसी चौक, राजेंद्र नगर एवं चकराता रोड पर रमाड से बल्लूपुर चौक तक भूमिगत विद्युत केबल, पेयजल लाइन और शहरी गैस वितरण परियोजना के अंतर्गत ओएनजीसी चौक से किशन नगर तक गैस पाइपलाइन बिछाने हेतु संचालित कार्यो का निरीक्षण किया और परियोजना के कार्यो को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम कुमकुम जोशी, सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह, लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता ओमपाल सिंह, सीओ ट्रैफिक जगदीश पंत सहित विद्युत, पेयजल, गेल, एडीबी एवं स्मार्ट सिटी परियोजना से संबंधित विभिन्न एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *