हरिद्वार ।संपूर्णता अभियान 2.0 कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के लिए विकास भवन रोशनाबाद के प्रेक्षागृह में मुख्य आथिति विधयाक रानीपुर आदेश चौहान, शिवालिक नगरपालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा एवं मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सम्पूर्णता अभियान 2.0 जो 28 जनवरी से शुरू हो गया है जो 14 अप्रैल 2026 तक चलने वाला 3 महीने का अभियान है, जिसका उद्देश्य देश भर के आकांक्षी जिलों में 5 मुख्य प्रदर्शन संकेतकों (केपीआई) और आकांक्षी ब्लॉकों में 6 मुख्य प्रदर्शन संकेतकों के सैचुरेशन को प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास किया जाना है। इन 3 महीने के अभियान के तहत आकांक्षी जिला और ब्लॉक कार्यक्रम के अंतर्गत 112 आकांक्षी जिलों और 513 आकांक्षी ब्लॉकों में महत्वपूर्ण प्रदर्शन संकेतकों को पूर्ण रूप से संतृप्त किया जाएगा।

आकांक्षी जिला हरिद्वार तथा आकांक्षी ब्लाक बहादराबाद में संपूर्णता अभियान 2.0 के 6 संकेतांको को संतृप्त करना है। कार्यक्रम का उद्देश्य आईसीडीएस कार्यक्रम के तहत नियमित रूप से पूरक पोषण लेने वाले 6 महीने से 6 वर्ष तक के बच्चों का प्रतिशत।, रिपोर्टिंग माह के दौरान आंगनवाड़ी केंद्रों में नामांकित बच्चों की माप दक्षता।, कार्यात्मक शौचालय वाले संचालित आंगनवाड़ी केंद्रों का प्रतिशत, पेयजल सुविधा वाले संचालित आंगनवाड़ी केंद्रों का प्रतिशत।, स्कूलों की कुल संख्या के सापेक्ष लड़कियों के लिए पर्याप्त शौचालय सुविधा वाले स्कूलों का प्रतिशत, टीकाकृत गोवंश (एफएमडी का टीकाकरण) का प्रतिशत।

संपूर्णता अभियान 2.0 तहत आकांक्षी जिलों के लिए पहचाने गए 5 प्रमुख केपीआई जिनमें जन्म के समय वजन किए गए जीवित बच्चों का अनुपात।, अनुमानित मामलों के सापेक्ष क्षय रोग (टीबी) मामले की अधिसूचना दर (सार्वजनिक और निजी संस्थान)।, उन आंगनवाड़ी केंद्रों, शहरी पीएचसी का प्रतिशत, जिन्होंने पिछले एक महीने में क्रमशः कम से कम एक ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता और पोषण दिवस शहरी स्वास्थ्य स्वच्छता और पोषण दिवस आयोजित किया है, कार्यात्मक बालिका शौचालयों वाले स्कूलों का प्रतिशत।, टीकाकरण किए गए पशुओं का प्रतिशत ।

नीति आयोग ने उन गतिविधियों की एक सूची प्रदान की है जिन्हें जिले और ब्लॉक संपूर्णता अभियान 2.0 के शुभारंभ के हिस्से के रूप में आयोजित किया जा रहा हैं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक रानीपुर आदेश चौहान ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जो संकल्प ओर विजन है कि 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है वह आज पूरे देश का संकल्प बना हुआ है उसी संकल्प को ध्यान में रखते हुए संपूर्णता अभियान 2.0 नीति आयोग द्वारा संचालित किया गया है जिसके अंतर्गत पूरे देश में 112 जिलों को चिन्हित किया गया है जिसमें कुछ पैरामीटर तय किए गए है जिसके आधार पर स्वस्थ्य, शिक्षा, कृषि के क्षेत्र से सम्बंधित विस्तृत कार्य किया जाना है।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र ने कहा कि नीति आयोग द्वारा निर्देश प्राप्त हुए है कि संपूर्णता अभियान 2.0 के तहत हमें 90 दिनों में कुछ पैरामीटर तय किये गए है जिसमें शिक्षा स्वास्थ्य कृषि से संबंधित हैं इसके लिए आज यहां इस अभियान की शुरुआत की गई है जिला स्तर एवं विकास खण्ड स्तर पर जो भी पैरामीटर के अनुसार रणनीति तैयार की जाएगी उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किए हैं कि सभी विभाग अपने-अपने विभाग से संबंधित पैरामीटर निर्धारित समय अवधि की अंतर्गत
पूरा करने के निर्देश दिए।

कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष शिवालिक नगर राजीव शर्मा, मुख्य चिकित्साधिकारी आरके सिंह, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी ललिनी ध्यानी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, मुख्य शिक्षा अधिकारी, मुख्य कृषि अधिकारी, जिला कार्यक्रम बाल विकास अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma Working in journalism since 1985 as the first woman journalist of Uttarakhand. From 1989 for 36 years, she provided her strong services for India's top news agency PTI. Working for a long period of thirty-six years for PTI, he got her pen ironed on many important occasions, in which, by staying in Tehri for two months, positive reporting on Tehri Dam, which was in crisis of controversies, paved the way for construction with the power of her pen. Delivered.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *