*सुरक्षित इंटरनेट दिवस 2026 पर जिला कार्यालय सभागार में जागरूकता कार्यशाला आयोजित*

*“स्मार्ट तकनीक, सुरक्षित विकल्प – एआई के सुरक्षित और ज़िम्मेदार उपयोग” थीम पर छात्रों व अधिकारियों को किया गया जागरूक*

जिला कार्यालय सभागार में आज दिनांक 10 फरवरी 2026 को सुरक्षित इंटरनेट दिवस 2026 के अवसर पर एक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम “स्मार्ट तकनीक, सुरक्षित विकल्प – एआई के सुरक्षित और ज़िम्मेदार उपयोग की खोज (Smart tech, safe choices – Exploring the safe and responsible use of AI)” रही।

कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य उपस्थित छात्र-छात्राओं, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सुरक्षित इंटरनेट के उपयोग तथा साइबर फ्रॉड से बचाव के प्रति जागरूक करना रहा।

कार्यक्रम में जिला सूचना विज्ञान अधिकारी अंकित सैनी द्वारा इंटरनेट एवं उससे संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण जानकारियों से सभी को अवगत कराया गया। इस दौरान विभिन्न शैक्षिक वीडियो के माध्यम से इंटरनेट उपयोग के दौरान होने वाले खतरों, फेक न्यूज़ की पहचान, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, ऑनलाइन फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट, फिशिंग, यूपीआई ओटीपी फ्रॉड, फेक कस्टमर केयर, मालवेयर, स्पाइवेयर, रिमोट एक्सेस स्कैम, डीप फेक एआई, वॉइस स्कैम तथा साइबर हाइजीन प्रैक्टिस आदि विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई।

उन्होंने साइबर अपराधों से बचाव के व्यावहारिक उपाय साझा करते हुए साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 के प्रभावी उपयोग की जानकारी भी दी। साथ ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के सुरक्षित एवं जिम्मेदार उपयोग पर भी विस्तार से प्रकाश डाला गया।

कार्यशाला के दौरान आगामी केदारनाथ यात्रा के संदर्भ में हेली टिकट बुकिंग से जुड़े साइबर फ्रॉड से बचने के उपायों पर विशेष चर्चा की गई, ताकि श्रद्धालु किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी का शिकार न हों।

इस अवसर पर मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रमेन्द्र बिष्ट, जिला पंचायत राज अधिकारी प्रेम सिंह रावत, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार, सहायक निबंधक सहकारिता रणजीत सिंह राणा, प्रभारी शिकायत प्रकोष्ठ विनोद भास्कर सहित विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma Working in journalism since 1985 as the first woman journalist of Uttarakhand. From 1989 for 36 years, she provided her strong services for India's top news agency PTI. Working for a long period of thirty-six years for PTI, he got her pen ironed on many important occasions, in which, by staying in Tehri for two months, positive reporting on Tehri Dam, which was in crisis of controversies, paved the way for construction with the power of her pen. Delivered.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *