*संघ के विचार को पलीता लगा रही भाजपा : जगतगुरु राजराजेश्वराश्रम*

*-हिंदुओ की आबादी घटने के लिए स्वयं हिन्दू ही दोषी*

*-हिन्दू सम्मेलनों में उमड़ा जन सैलाब*

*-संघ शताब्दी वर्ष में पंच परिवर्तन का संकल्प दोहराया*

*हरिद्वार।* जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज में भाजपा को लताडते हुए कहा कि संघ को 100 वर्षो में जीतना बढ़ाना चाहिए था वह भाजपा की वजह से नही बढ़ सका। संघ के विचार को सबसे ज्यादा पलीता भाजपा ही लगा रही है। उन्होंने कहा कि राजनीति तोड़ती है जोड़ती नही, सभी राज नेताओ का चल चरित्र एक है। संघ का स्वयंसेवक भाजपा का गुलाम नही है,लोग टिकट के चक्कर में संघ मे ना जाए, संघ में जिसने जाना है वह यह सोच कर आये की मुझे अपना जीवन माँ भारती के चरणों में समर्पित करना है। उन्होंने संघ के लोगों को भी भाजपा से अपने रिश्तों को लेकर विचार करना चाहिए। संघ एक साधना,तपस्या का कार्य है, ना कि राजनीति का। संघ का उद्देश सत्ता नही है,भृम में मत फसो, संघ भाजपा का कोई स्वयंसेवक सेवी सन्गठन नही है।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शताब्दी वर्ष कार्यक्रमों की श्रंखला में अनुराग पैलेस में आयोजित दक्षिण हरिद्वार के ज्वालापुर की आर्यनगर बस्ती के हिंदू सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज ने कहा कि हिन्दू सोया हुआ है, निरन्तर हिंदुओ की संख्या घट रही है। इसके लिए कोई और दोषी नही बल्कि हमारी पीढ़ी-लिखी पढ़ी है। जहां दूसरे धर्मो में बच्चों को कुदरत की देन कहा जाता है, वही सनातन धर्म को मानने वाले अधिक बच्चों की परवरिश की चिंता में निसंतान होते जा रहे है। उन्हीने कहा कि दूसरे धर्मों के बुजुर्ग अपने बच्चों को डरा कर रखते है लेकिन हिंदुओ में बच्चे बुजुर्गों पर हावी है। परिवारों में एक-दो बच्चे होने का नाजायज लाभ आज के बच्चे ले रहे है। उन्होंने कहा कि यदि हिन्दू धर्म परम्पराओं को जीवित रखना है तो अपने परिवार को बढ़ाने पर ध्यान दें। सनातन धर्म मे कण-कण में भगवान

सनातन धर्म के लिए सबसे कलंकित बात है जहां वृद्ध आश्रम खोले जा रहे है।

मुख्य वक्ता आरएसएस के क्षेत्र सह सम्पर्क प्रमुख डॉ. हरीश ने संघ के 100 वर्षों की यात्रा पर प्रकाश डाला।

विशिष्ट अतिथि डॉ. कल्पना चौधरी ने संघ शताब्दी वर्ष में चल रहे पंच परिवर्तन नागरिक कार्यव्य,स्व:बोध,समाजिक सद्भाव,कुटुंब प्रबोधन व पर्यावरण संरक्षण इन पांच विचारणीय बिंदुओं को यदि प्रत्येक हिन्दू अपनी जीवन शैली में उतर ले तो हिन्दू हर चुनौती से लड़ सकता है। मंच का संचालन उज्ज्वल पंडित ने किया। इस मौके पर संघ के नगर संचालक एडवोकेट ज्ञानेश ठकराल,प्रान्त सम्पर्क प्रमुख सीए अनिल वर्मा, प्रान्त सामाजिक सद्भावना प्रमुख रमेश उपाध्याय,कार्यक्रम

संयोजक सुशील,सह संयोजक सुधीर रुहेला, सत्येंद्र,राजेंद्र,अमरेश, राजेश, सचिव मनोज मास्टर डॉ. अश्वनी,राहुल गोयल आदि मुख्य रूप से शामिल रहे।

———————

*जिहादी मानसिकता से लड़ने के लिए हिन्दू को सतर्क रहने की आवश्यकता : अजय कुमार*

हरिद्वार।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में दक्षिण हरिद्वार के न्यू सुभाष नगर में साध्वी गंगा दास महाराज की अध्यक्षता में आयोजित सुभाष बस्ती महा शिवरात्रि के पावन पर्व पर शिव संकल्प हिन्दू सम्मेलन में मुख्य वक्ता विश्व हिंदू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री अजय कुमार ने कहा कि जिहादी पूरे प्रदेश में बहुत तेजी से गुपचुप तरीके अपनी जड़ें बना रहे है। उत्तरकाशी,पुरोला,चंपावत,पिथौरागढ़ जैसे दूरदराज इलाको में षड्यंत्र के तहत गैर हिन्दू बसाए जा रहे है। उन्होंने कहा कि हिदुओं को सतर्क रहने की जरूरत है, जिहादी मानसिकता के लोग हिन्दू परिवारों में नाम बदलकर घुस रहे है। लव जिहाद,लैड जिहाद,थू जिहाद कर रहे है। इन चुनोतियों से लड़ने के लिए हिंदुओ को एकजुट होकर अपने इतिहास को जनाना होगा और अपनी जड़ों को खाद पानी देकर मज़बूत करनी पड़ेगी। कथा वाचक आचार्य पवन कृष्ण शास्त्री ने हिंदुओं को अपने संस्कारो से जुड़ने की बात कही। संयोजक त्रिलोक भट्ट ने मंच का संचालन किया। इस मौके पर

सह-संयोजक मीनाक्षी कपिल,दीपक नेगी, उमेश पाठक, रमेश पाठक, राजकुमार यादव, राधेश्याम कुशवाह, अनिल राणा, अंकित चौधरी, राजेश वरमा, विजय पासवान, लकपत नेगी, उज्ज्वल शर्मा,गौरव कपिल,सचिन शर्मा,धिरज,कैलाशचंद्र जी, प्रिंस, योगेश, श्रेष्ठ, सरिता नेगी, सरीता,सारिका यादव, साथ ही विधायक आदेश चौहान, चेयरमैन राजीव शर्मा, संदीप प्रजापति, पवनदीप, सचिन सैनी,हर्षानंद, अम्बुज सैनी एवं नारायण तिवारी आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

 

,


By Shashi Sharma

Shashi Sharma Working in journalism since 1985 as the first woman journalist of Uttarakhand. From 1989 for 36 years, she provided her strong services for India's top news agency PTI. Working for a long period of thirty-six years for PTI, he got her pen ironed on many important occasions, in which, by staying in Tehri for two months, positive reporting on Tehri Dam, which was in crisis of controversies, paved the way for construction with the power of her pen. Delivered.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *