जन जन की सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम में 1145 लोगों को विभिन्न विभागों के माध्यम से जारी किए गए प्रमाण पत्र

जन जन की सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम में 705 लोगों को विभिन्न योजनाओं से किया गया लाभान्वित

जन जन की सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम में 3525 क्षेत्रीय जनता ने किया प्रतिभाग

जन जन की सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से संबंधित दर्ज कराई गई 45 शिकायतें

जन जन की सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम में 41 शिकायतों का मौके पर किया गया निस्तारण

उप जिलाधिकारी लक्सर सौरभ असवाल की अध्यक्षता में विकासखंड लक्सर न्याय पंचायत बहादुरपुर खादर राजकीय प्राथमिक विद्यालय एथल बुर्जुग में बहुउद्देशीय शिविर आयोजन किया गया

हरिद्वार।  मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में उप जिलाधिकारी लक्सर सौरभ असवाल की अध्यक्षता में विकासखंड लक्सर न्याय पंचायत बहादुरपुर खादर राजकीय प्राथमिक विद्यालय एथल बुर्जुग में जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार शिविर में विभिन्न विभागों के माध्यम से 1145 लोगों को विभिन्न प्रमाण पत्र निर्गत किए गए एवं संचालित जनकल्याणकारी  योजनाओं से 705 क्षेत्रवासियों को लाभान्वित किया गया तथा इस शिविर में 3525 ग्रामीणों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
आयोजित शिविर ने क्षेत्रवासियों द्वारा विभिन्न विभागों से संबंधित 45 समस्याएं दर्ज कराई गई, जिसमें 41 समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया गया,शेष समस्याओं को त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया।
बहुउद्देशीय शिविर को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक लक्सर संजय गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व एवं निर्देशन में अंतिम छोर पर निवासरत व्यक्ति को सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध हो, इसी उदेशय से प्रदेश के सभी न्याय पंचायतों में जन जन की सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम के तहत बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जिसके माध्यम से एक ही स्थान पर ग्रामीणों के द्वार पर संचालित योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है।
उन्होंने इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए राज्य सरकार एवं प्रशासन का आभार व्यक्त किया है।

उप जिलाधिकारी लक्सर सौरभ असवाल ने संबंधित अधिकारियों से कहा कि जिन शिकायतों का जन जन की सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम में निस्तारण नहीं हो पाया है उन शिकायतों का तत्परता से निराकरण करना सुनाश्चित करे।

जन जन की सरकार जन जन के द्वारा आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में क्षेत्र वासियों को विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित योजनाओं से किया गया लाभान्वित

जन जन की सरकार जन जन के द्वार में विभिन्न विभागों के द्वारा लगाए गए स्टालों के माध्यम से उपलब्ध कराई गए सुविधाएं एवं सेवाएं,जिसमें -राजस्व विभाग द्वारा 09 व्यक्तियों के जाति, स्थाई एवं आय प्रमाण पत्र निर्गत किए गए।

ग्राम्य विकास विभाग द्वारा 07 व्यक्तियों के मनरेगा जॉब कार्ड एवं प्रधानमंत्री आवास पंजीकरण कराया गया।

पंचायती राज विभाग द्वारा 55 लोगो का जन्म प्रमाण पत्र एवं परिवार रजिस्टर संशोधन किया गया।

कृषि एवं कृषक कल्याण विभाग द्वारा 21 व्यक्तियों उद्यान कार्ड एवं बीज एवं पौध वितरण किया गया।

समाज कल्याण विभाग द्वारा 08 लोगों के वृद्धा पेंशन,विधवा पेंशन एवं दिव्यांग पेंशन का निस्तारण किया गया।

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा 29 लोगों को नंदा गोरा योजना की जानकारी उपलब्ध कराई गई।

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा 829 लोगो के राशन कार्ड नवीनीकरण किया गया।

श्रम विभाग द्वारा 115 श्रमिकों के श्रमिक पंजीकरण एवं ई श्रम कार्ड की जानकारी दी गई।

चिकित्सा एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा 106 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं दवा वितरित कराई गई।

आयुष विभाग द्वारा 102 लोगों के स्वास्थ परीक्षण एवं औषधि वितरण की गई।

पशु पालन एवं डेयरी मत्स्य विभाग द्वारा 109 लोगों को विभाग से संबंधित सामग्री एवं योजनाओं की जानकारी दी गई।

ऊर्जा विभाग द्वारा 03 लोगो केे बिल संशोधन एवं विद्युत सप्लाई संबंधी समस्या का निदान किया
गया।

सहकारिता विभाग द्वारा 24 लोगों को सदस्य बनाए जाने की जानकारी उपलब्ध कराई गई।

शिक्षा विभाग द्वारा 205 लोगों को विभाग से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी गई।

पेयजल विभाग द्वारा 02 व्यक्तियों को पेयजल आपूर्ति एवं हैंडपंप ठीक कराने को कहा गया।

बैंकिंग/वित्तीय एवं सेवायोजन विभाग दर 35 लोगों के आवेदन पत्र भरवाए गए इसके साथ ही 188 लोगों के आधार कार्ड संशोधन एवं आधार कार्ड बनाए गए।

शिविर में जिला पंचायत सदस्य रेणु बाला,खंड विकास अधिकारी परवीन भट्ट,
सहित क्षेत्र के समस्त ग्राम प्रधानगण, पंचायत सदस्यगण, अधिकारी व कर्मचारीगण और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma Working in journalism since 1985 as the first woman journalist of Uttarakhand. From 1989 for 36 years, she provided her strong services for India's top news agency PTI. Working for a long period of thirty-six years for PTI, he got her pen ironed on many important occasions, in which, by staying in Tehri for two months, positive reporting on Tehri Dam, which was in crisis of controversies, paved the way for construction with the power of her pen. Delivered.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *