देहरादून नई दिल्ली के भारत मंडपम में 16 से 21 फरवरी तक आयोजित India AI Impact Summit 2026 एक महत्वपूर्ण वैश्विक तकनीकी सम्मेलन है जहाँ दुनिया भर के टेक्नोलॉजी विशेषज्ञ, नीति निर्माता, शोधकर्ता और उद्योग जगत के नेता भाग ले रहे हैं। यह भारत सरकार द्वारा आयोजित विश्व के चुनिंदा एआई सम्मेलन में से एक है और इसका उद्देश्य कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के अनुप्रयोग, वैश्विक सहयोग और नवाचार को बढ़ावा देना है। इस समिट का उद्देश्य भारत को एआई के वैश्विक मानचित्र पर मजबूती से प्रस्तुत करना है, जहाँ सरकार, उद्योग और वैश्विक साझेदार मिलकर भविष्य की नीतियों और निवेश अवसरों पर चर्चा कर रहे हैं।

समारोह के अंतिम चरण में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान भारतीय युवा कांग्रेस (IYC) के कुछ कार्यकर्ताओं ने सम्मेलन स्थल के भीतर विरोध प्रदर्शन किया जहाँ कई लोगों ने शर्ट उतारकर (shirtless protest) नारेबाजी की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्र सरकार के खिलाफ अपनी आपत्ति जताई। उन्होंने यह प्रदर्शन राजनीतिक संदेश देने के लिए किया और भारत-अमेरिका व्यापार समझौते व बेरोजगारी, महंगाई आदि मुद्दों को लेकर विरोध जताया। पुलिस ने इन्हें त्वरित रूप से समिट स्थल से हटाया और कुछ कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया।

भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस पार्टी द्वारा इस प्रकार के कृत्य के लिए घोर निंदा करती है जो देश को प्रगति की ओर ले जाने से रुकावट पैदा करते हैं महानगर देहरादून ने इस घटना के विरोध में आज विरोध मार्च निकाला। महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने घंटाघर से पलटन बाजार होते हुए दर्शनी गेट तक पैदल मार्च किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पार्टी एवं राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना आक्रोश व्यक्त किया और आम जनता को कांग्रेस की तुष्टिकरण की राजनीति से अवगत कराया।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि देश की प्रगति और तकनीकी विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मंच पर इस प्रकार का व्यवधान लोकतांत्रिक मूल्यों के विरुद्ध और देश की वैश्विक छवि को नुकसान पहुँचाने वाला है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी ध्यान भटकाने और राजनीतिक लाभ के लिए इस तरह की गतिविधियों का सहारा ले रही है। भाजपा महानगर इकाई ने स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत तकनीकी क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर अपनी सशक्त पहचान बना रहा है और ऐसे में किसी भी प्रकार की अराजकता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

मार्च के दौरान व्यापारियों और बाजार में मौजूद लोगों में भी कांग्रेस के प्रति आक्रोश देखे गए।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर श्याम अग्रवाल, सुनील उनियाल गामा , राजेंद्र सिंह ढिल्लों, सुनील शर्मा, विजेंद्र थपलियाल, संदीप मुखर्जी, राजेश काम्बोज, ओम कक्कड़, हरीश डोरा, बबलू बंसल, मोहित शर्मा, पूनम मंगाई, अक्षत जैन, आशीष शर्मा, अनिल गुप्ता, कुलदीप पेंट, नीरज रथी, महिपाल सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे


By Shashi Sharma

Shashi Sharma Working in journalism since 1985 as the first woman journalist of Uttarakhand. From 1989 for 36 years, she provided her strong services for India's top news agency PTI. Working for a long period of thirty-six years for PTI, he got her pen ironed on many important occasions, in which, by staying in Tehri for two months, positive reporting on Tehri Dam, which was in crisis of controversies, paved the way for construction with the power of her pen. Delivered.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *