चार धाम यात्रा को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए की जाने वाली तैयारी को लेकर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों के साथ की बैठक

चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद की जाए जिलाधिकारी

हरिद्वार।चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में चारधाम व्यवस्थाओं की कलेक्ट्रेट एनआईसी कक्ष रोशनाबाद हरिद्वार में बैठक आहूत की गयी है, जिसमें चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं से सम्बन्धित विभागों की कार्ययोजना/तैयारियों की समीक्षा की गयी है। बैठक में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी विभागों की तैयारियों एवं कार्ययोजना पर चर्चा की गयी।
जिला पर्यटन विकास अधिकारी सुशील नौटियाल ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि विगत् वर्ष की भांति श्रद्धालुओं/यात्रियों का पंजीकरण् ऋषिकुल मैदान किया जायेगा। जिसके लिये तैयारियां शुरु कर दी गयी है। ऋषिकुल में जर्मन हैंगर युक्त टैन्ट अस्थायी पंजीकरण केन्द्र बनाया जायेगा, जिसमें यात्रियों की सुविधार्थ फंखे, बिजली, पानी, शौचालय एवं आवश्यक व्यवस्थाएं भी करवाई जायेगी। जिलाधिकारी महोदय द्वारा पर्यटन अधिकारी को चारधाम यात्रा में ऋषिकुल मैदान में पंजीकरण हेतु 20 पंजीकरण काउंटर शिफ्टवार ड्यूटी लगाये जाने के निर्देश दिए गए, इसके साथ-साथ पंजीकरण काउंटरों को प्रातः 7 बजे से सायं 7 बजे तक संचालित करने के साथ ही समस्त तैयारियां यात्रा प्रारंभ होने से पूर्व करने के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने पुलिस विभाग को आवश्यकता पड़ने पर होल्डिंग एरिया को चिन्हित किये के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने चारधाम यात्रा के दौरान पुलिस को यातायात व्यवस्था को दुरूस्त करने एवं यात्रा के दौरान भीड़ नियंत्रण के डाइर्वन प्लान बनाये जाने के निर्देश दिए गए। पुलिस विभाग की ओर से एसपी सिटी अभय सिंह ने जिलाधिकारी को पुलिस की तैयारियों के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी।
जिलाधिकारी ने चारधाम यात्रा के दौरान यात्रियों को ट्रिप कार्ड/ग्रीन कार्ड बनाने एवं वाहनों से सम्बन्धित समस्याओं के निराकरण हेतु सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन), हरिद्वार को ऋषिकुल मैदान में एक हेल्पडेस्क बनाये जाने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी द्वारा चारधाम यात्रा के दौरान धामों पर अत्याधिक भीड़ होने, वीकेंड पर अथवा अपरिहार्य स्थिति में हरिद्वार में भीड़ बढ़ने पर यात्रियों/श्रद्धालुओं के ठहरने हेतु धर्मशालाओं/आश्रमों का चिन्हीकरण करते हुए हरिद्वार के दर्शनीय स्थलों के साईनेज तैयार कर लगाये जाने के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने नगर निगम को पंजीकरण केन्द्र एवं होल्डिंग एरिया में यात्रियों की सुविधार्थ शौचालय एवं मोबाइल टॉयलेट बनाये जाने एवं प्रतिदिन सफाई व्यवस्था करने हेतु समुचित संख्या में सफाई कर्मचारियों की तैनाती करने हेतु निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने पंजीकरण केन्द्र ऋषिकुल मैदान में यात्रियों के स्वास्थ्य सम्बन्धी जांच हेतु कैम्प लगाये जाने हेतु मुख्य चिकित्साधिकारी हरिद्वार को निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी द्वारा चारधाम यात्रा के दौरान यात्रियों के भोजन, पानी आदि की सुविधा उपलब्ध कराये जाने हेतु जिला पूर्ति अधिकारी हरिद्वार को अभियान चलाये जाने एवं आपात स्थिति में खान-पान की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए यात्रा से पूर्व तैयारी करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने नगर मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में सभी होटलों, रेस्टोरेंट में सिलेंडर के स्थान पर गैस पाइप लाईन के माध्यम से गैस उपलब्ध कराये जाने हेतु अभियान चलाये जाने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने चारधाम यात्रा के दौरान बस स्टैण्ड पर यात्रियों/पर्यटकों को बदरीनाथ, केदारनाथ हेतु बसों की संख्या में वृद्धि करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को चारधाम यात्रा से पूर्व यात्रा रूट के सभी कार्यों को पूर्ण कर लिया जाये।
जिलाधिकारी ने चारधाम यात्रा के लिये हरिद्वार आने वाले यात्रियों/पर्यटकों की सुविधार्थ निःशुल्क पंजीकरण केन्द्र की जानकारी/जागरूकता हेतु पर्याप्त मात्रा में प्रचार-प्रसार किये जाने हेतु जिला पर्यटन विकास अधिकारी हरिद्वार को होल्डिंग, फ्लैक्स, साइनेज बोर्ड इत्यादि लगाये जाने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने पंजीकरण करने वाली संस्था को निर्देशित किया गया कि अपनी तैयारियां समय से पूर्ण करे लें। जिलाधिकारी ने कहा सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ चारधाम यात्रा को सफल बनाये जाने तैयारियां करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में एस0पी0 सिटी अभय सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 आर0के सिंह, नगर मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान, उपजिलाधिकारी जितेन्द्र कुमार, आपदा प्रबन्धन अधिकारी मीरा रावत, अधिशासी अभियन्ता विद्युत विभाग दीपक सैनी, अधिशासी अभियन्ता जल संस्थान विपिन चौहान, भारतीय संचार निगम से जे0पी0 खातरकर, नगर निगम से यूएनए दीपक गोस्वामी, एआरटीओ निलिख खुराना, उत्तराखण्ड परिवहन से ए0जी0एम0 विशाल चन्द्रा, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण से साइट मैनेजर नवीन सिंह, इथिक्स फाउंडेशन से प्रोजेक्ट मैनेजर प्रेम अनंत एवं सुमन बिल्जवाण आदि अधिकारी उपस्थित रहे।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma Working in journalism since 1985 as the first woman journalist of Uttarakhand. From 1989 for 36 years, she provided her strong services for India's top news agency PTI. Working for a long period of thirty-six years for PTI, he got her pen ironed on many important occasions, in which, by staying in Tehri for two months, positive reporting on Tehri Dam, which was in crisis of controversies, paved the way for construction with the power of her pen. Delivered.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *