*कप्तान नवनीत सिंह ने आमजन को दी नए फायर स्टेशन की सौगात*

*S.S.P. के कर कमलों से हुआ नवसृजित फायर स्टेशन बहादराबाद का उद्घाटन*

*अग्निकांड की स्थिति में बहादराबाद क्षेत्र की जनता को मिलेगी फौरी राहत*

*नए फायर स्टेशन के बनने से फायर स्टेशन मायापुर और सिड़कुल पर घटेगा दबाव*

*उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान एसपी क्राईम व एसपी सिटी सहित अन्य अधिकारी रहे मौजूद*

*कार्यक्रम के पश्चात हरिद्वार पुलिस ने वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने आज विधि अनुसार पूजापाठ कर बहादराबाद क्षेत्रांतर्गत नवनिर्मित फायर स्टेशन बहादराबाद भवन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर एसपी क्राइम/ट्रैफिक निशा यादव, एसपी सिटी अभय सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारीगण एवं क्षेत्रीय जनता उपस्थित रही।

पूजा-अर्चना के पश्चात फायर स्टेशन परिसर का निरीक्षण करते हुए एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर द्वारा नियुक्त स्टॉफ को पूरी जिम्मेदारी के साथ आगजनी की घटनाओं में रोकधाम करने एवं आमजन की मदद के लिए हर समय तैयार रहने के निर्देश दिए। इस दौरान कप्तान द्वारा अग्निकांड की घटनाओं में क्वीक रिस्पांस को सर्वाधिक महत्वपूर्ण बिन्दु बताया गया।

By Shashi Sharma

Shashi Sharma Working in journalism since 1985 as the first woman journalist of Uttarakhand. From 1989 for 36 years, she provided her strong services for India's top news agency PTI. Working for a long period of thirty-six years for PTI, he got her pen ironed on many important occasions, in which, by staying in Tehri for two months, positive reporting on Tehri Dam, which was in crisis of controversies, paved the way for construction with the power of her pen. Delivered.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *