टीबी मुक्त बनने की ओर अग्रसर है जनपद हरिद्वार

हरिद्वार। विश्व क्षय रोग दिवस 2026 के अवसर पर राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत कार्यालय मुख्य चिकित्साधिकारी, रोशनाबाद, हरिद्वार में “टीबी मुक्त ग्राम पंचायत – ग्राम प्रधान सम्मान समारोह एवं 100 दिवसीय विशेष अभियान” का शुभारंभ मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य जनपद को टीबी मुक्त बनाने के लिए जनभागीदारी को बढ़ावा देना एवं ग्राम स्तर तक प्रभावी कार्ययोजना को लागू करना है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने टीबी उन्मूलन अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्राम प्रधान ,वेलेंटियर्स,आशा कार्यकर्ताओं एवं स्वास्थ्य विभाग को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि “टीबी हटेगा, देश जीतेगा” केवल एक नारा नहीं, बल्कि एक संकल्प है, जिसे सरकार और समाज के संयुक्त प्रयासों से ही साकार किया जा सकता है। उन्होंने सभीग्राम प्रधानों, वेलेंटियर्स, आशा कार्यकर्ताओं एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम की सराहना करते हुए कहा कि उनकी सक्रिय भागीदारी से ही टीबी के खिलाफ लड़ाई को मजबूती मिल रही है।उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधानों, वालेंटियर्स एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सहभागिता से ही राष्ट्रीय कार्यक्रम को टीबी मुक्त ग्राम बनाने के लिए मेहनत की है।उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में कई लक्ष्य आयेंगे जिन्हें सभी को आपसी संवे के साथ हासिल करना है।उन्होंने कहा कि जनपद की 37 ग्रामों को टीबी मुक्त करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम सहित ग्राम प्रधानों एवं वेलेंटियर्स को प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि जनपद में टीबी उन्मूलन के लिए ग्राम पंचायत स्तर तक व्यापक रणनीति लागू की जा रही है। उन्होंने सभी विभागों, ग्राम प्रधानों एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे आपसी समन्वय स्थापित करते हुए 100 दिवसीय अभियान को मिशन मोड में संचालित करें। उन्होंने कहा कि समय पर जांच, उपचार और जागरूकता ही टीबी नियंत्रण के सबसे प्रभावी साधन हैं।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ आर के सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद हरिद्वार में टीबी के मरीजों की सक्रिय खोज, निशुल्क जांच एवं उपचार की सुविधा निरंतर उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत टीबी मुक्त ग्राम पंचायत करने के लिए कार्य किया जा रहा है,जिसके तहत जनपद की 37 ग्रामों को टीबी मुक्त किया गया है,जिसमें उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्राम प्रधानों , सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों,कर्मचारियों एवं वेलेंटियर्स को आज सम्मानित किया गया है।जिसमें 10 ग्राम प्रधानों को सिल्वर ट्रॉफी एवं 27 ग्रामों के ग्राम प्रधानों को कांस्य ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
उन्होंने कहा कि इस अभियान कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत के साथ ही, संभावित मरीजों की पहचान के लिए विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं, जिससे समय रहते रोग का पता लगाकर उसका उपचार सुनिश्चित किया जा सके।
इस अवसर पर सुल्तानपुर सबतवाली के ग्राम प्रधान श्रवण कुमार ने क्षय उन्मूलन के बारे में अपने विचार व्यक्त किए।
इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अनिल वर्मा, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी रमेश कुंवर, शादाब सिद्दीकी, स्वास्थ्य अधिकारी बहादराबाद आरती बहल, स्वास्थ्य अधिकारी भगवानपुर अनुज सिद्दिकी सहित जनप्रतिनिधि, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी, आशा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में वेलेंटियर्स उपस्थित रहे।

By Shashi Sharma

Shashi Sharma Working in journalism since 1985 as the first woman journalist of Uttarakhand. From 1989 for 36 years, she provided her strong services for India's top news agency PTI. Working for a long period of thirty-six years for PTI, he got her pen ironed on many important occasions, in which, by staying in Tehri for two months, positive reporting on Tehri Dam, which was in crisis of controversies, paved the way for construction with the power of her pen. Delivered.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *