महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने चैत्र नवरात्रि में भक्ति शक्ति एवं आत्मा विश्वास की नौ दिवसीय यात्रा

19 मार्च माँ शैलपुत्री की आराधना के साथ नवरात्रि का शुभारंभ हुआ। जीवन में स्थिरता और शक्ति का संकल्प लें।
“नई शुरुआत, नई ऊर्जा के साथ

11 हजार कन्याओं का पूजन संकल्प लिया गया मां भगवती के आशीर्वाद से कार्यकर्ताओं के सहयोग से इस उद्देश्य के साथ की मां भगवती सब पर अपनी कृपा बनाए रखें।

नवरात्रि के प्रारम्भ से लेकर कैंट के प्रत्येक वार्ड… में सामूहिक कन्या पूजन और आज अष्टमी एवं नवमी के पूजन से संपन्न
सामाजिक संस्थाएं… समिति प्रबुद्धजन मन्दिर मठ गुरूद्वारौं के प्रतिनिधियों का सहयोग भी प्राप्त हुआ।

पंक्तिबद्ध बैठाकर पां प्रक्षालन, तिलक मौली बंधन… चुनरी औढांकर, सप्रेम भेंट सामग्री, दक्षिणा भेंट कर आरती एवं पुष्पवर्षा से कार्यक्रमों का आयोजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया

19 मार्च 2026 राज पैलेस पटेल नगर देहरादून वार्ड 44 वार्ड 45 सरदार पटेल मंडल

22 मार्च 2026 अटल पार्क यमुना कॉलोनी देहरादून वार्ड 33 यमुना कॉलोनी मां नंदा देवी मंडल वार्ड 34 गोविंदगढ़ सरदार पटेल मंडल

23 मार्च 2026 साधुराम इंटर कॉलेज संगम विहार देहरादून वार्ड 41 इंदिरापुरम नववाद 43 द्रोणपुरी सरदार पटेल मंडल

24 मार्च 2026 शीतला माता मंदिर हरबंस वाला निकट वसंत विहार वार्ड 38 पंडितवाड़ी स्वामी विवेकानंद मंडल, सनातन धर्म मंदिर विंग नंबर 5 प्रेम नगर देहरादून

25 मार्च हिंदू नेशनल स्कूल लक्ष्मण चौक देहरादून, लक्ष्मी नारायण मंदिर धारिता वाला पंडित वादी देहरादून वार्ड 37 वसंत विहार वार्ड 36 विजय पार्क मां नंदा देवी मंडल

26 मार्च निकट पंचायत भवन शिव मंदिर कॉलोनी कोलागढ़ देहरादून वार्ड 31 कालागढ़ मां नंदा देवी मंडल देहरादून, चौधरी फार्महाउस जीएमएस रोड देहरादून में

यह नौ दिवसीय यात्रा के मुख्य अतिथि एवं युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की 1100 कन्याओं की पूजा, बोले- भारतीय संस्कृति में कन्या को साक्षात देवी स्वरूप माना गया
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को प्रेमनगर, देहरादून स्थित सनातन धर्म मंदिर परिसर में आयोजित सामूहिक कन्या पूजन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।
इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों को चैत्र नवरात्र की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि चैत्र नवरात्र केवल आस्था का पर्व नहीं, बल्कि श्रद्धा, भक्ति एवं संस्कारों के माध्यम से शक्ति उपासना का महापर्व है।
उन्होंने 1100 कन्याओं के पूजन को अत्यंत सौभाग्यपूर्ण बताते हुए आयोजन समिति की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में नारी सम्मान को सुदृढ़ करने तथा ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ जैसे मूल्यों को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।

उन्होंने बताया कि हमारे सनातन धर्म में कहा गया है कि जिस परिवार में जिस जगह पर बेटियों का सम्मान होता है उसे जगह पर देवी देवता वास करते हैं।
बेटियों को सम्मान का अधिकार सुनिश्चित करें
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय संस्कृति में कन्या को साक्षात् देवी स्वरूप माना गया है। शास्त्रों में भी कन्याओं को अत्यंत सम्मानजनक स्थान दिया गया है। बेटियां अपने संस्कार, स्नेह और त्याग से समाज को सशक्त और समृद्ध बनाती हैं तथा हमारी संस्कृति और परंपराओं की सशक्त वाहक हैं। उन्होंने कहा कि कन्या पूजन के इस पावन अवसर पर समाज को यह संकल्प लेना चाहिए कि प्रत्येक बेटी को शिक्षा, सुरक्षा और सम्मान का अधिकार सुनिश्चित किया जाएगा।

कार्यक्रम के संयोजक एवं महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने बताया कि यह एक कार्यक्रम नहीं यह शक्ति भक्ति और आत्मविश्वास उपासना का एक मन भाव है जिसे हम मां भगवती की कृपा से पिछले कई वर्षों से करते आ रहे हैं।
मां भगवती के आशीर्वाद के बिना यह संभव नहीं हो सकता की हम कोई संकल्प लें और उसको पूरा करें हमने 11 हजार कन्याओं की पूजन का संकल्प को पूरा किया इसमें मां भगवती का ही कृपा रही।
इन कार्यक्रमों में सभी अतिथियों ने अपने-अपने मुखारविंद से मां भगवती के नौ रूपों के चित्र का वर्णन किया ताकि हम सबको मां भगवती का आशीर्वाद प्राप्त हो सके।

प्रथम दिन माँ शैलपुत्री की आराधना से जीवन में स्थिरता और शक्ति का संकल्प लें।
(द्वितीया)माँ ब्रह्मचारिणी का दिन—तप, त्याग और संयम का प्रतीक।
(तृतीया)माँ चंद्रघंटा की पूजा—शांति और साहस का संगम।
(चतुर्थी)माँ कूष्मांडा—सृष्टि की ऊर्जा का प्रतीक।
(पंचमी)माँ स्कंदमाता—ममता और संरक्षण का स्वरूप।
(षष्ठी)माँ कात्यायनी—साहस और न्याय की देवी।
(सप्तमी)माँ कालरात्रि—बुराई का विनाश करने वाली।
(अष्टमी)माँ महागौरी—पवित्रता और शांति का स्वरूप।
(नवमी)माँ सिद्धिदात्री—सिद्धि और सफलता देने वाली।
मां दुर्गा की कृपा से मेरा मन और मेरा शरीर जन सेवा को समर्पित रहे इसी मनोकामना के साथ।।जय माता दी।।

 

कन्या पूजन में अलग-अलग स्थान पर सांसद विधायक एवं पदाधिकारी द्वारा सहभागिता रही और उनके द्वारा नौ देवियों के रूपों की महिमा का वर्णन भी किया गया।
राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष एवं राज्य सभा सांसद नरेन्द्र बंसल, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, प्रदेश महामंत्री संगठन भाजपा उत्तराखंड अजेय कुमार, कैबिनेट मंत्री राजपुर विधायक खजान दास, प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा राकेश गिरि, प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल, प्रदेश महामंत्री भाजयुमो उत्तराखंड दीपेन्द्र कोश्यारी, दर्जा राज्यमंत्री विनय रोहिल्ला, कैंट विधायक सविता कपुर,
सहयोगी कार्यकर्ता बिजेन्द्र थपलियाल, राजेन्द्र ढिल्लो, आशीष शर्मा, राहुल चौहान, सुमित पांडे, गोविन्द मोहन, पार्षदगणों में डोली रानी, रजनी देवी, मनीष पाल, संजय सिंह, महेन्द्र कौर कुकरेजा, मीनाक्षी मौर्य, विनोद पंवार, कमल राज, विक्की खन्ना, प्रवीण नेगी, अंकित अग्रवाल, अमिता सिंह, मीरा कठैत, रमेश काला, रीता विशाल, डॉ. उदय सिंह पुण्डीर, बबिता गुप्ता,रेणु घेयल सुरेन्द्र घेयल बलदेव नेगी, मनोज कांबोज, किरण नोटियाल, कीर्ति बेनवाल, विकास बेनवाल, शेखर नोटियाल, देवकी नौटियाल,सुमन संजय कुमार, अजेय सिंह,सोनू बाबुराम,विशाल, मनोज जाटव, प्कज शर्मा, पुनम शर्मा, राहुल लारा,

By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *