भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 14 अप्रैल आगमन पर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

कार्यक्रम में महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने प्रदेश अध्यक्ष राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट जी का स्वागत अभिनंदन किया एवं कार्यकर्ताओं को अवगत कराया की 14 अप्रैल को देश के प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी का देहरादून महानगर में रोड शो वह जनसभा होने जा रही है जिसके लिए हम सभी कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है कि इस कार्यक्रम को भव्य स्वरूप देकर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री जी का हम स्वागत अभिनंदन करें।

कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट जी ने भी सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत अभिनंदन किया और कहा कि यह हम सब की सौभाग्य की बात है कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी का देवभूमि में आगमन होने जा रहा है हम सब जानते हैं कि प्रधानमंत्री जी का उत्तराखंड प्रदेश से विशेष लगाव है और जिसके चलते हम सब लोग सौभाग्यशाली हैं प्रधानमंत्री जी समय-समय पर उत्तराखंड में नई सौगात के साथ उत्तराखंड वासियों का विशेष ध्यान रखते हैं और अब भी वह देहरादून दिल्ली हाईवे जनता को समर्पित करने वाले हैं इसका विधिवत उद्घाटन कर रोड शो करते हुए एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे हम सभी कार्यकर्ताओं की नैतिक जिम्मेदारी है कि हम उनका स्वागत अपनी पारंपरिक वेशभूषा संस्कृति के साथ करेंगे।

कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने कार्यकर्ताओं को होने जा रहे कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी और कार्यक्रम का स्वरूप विस्तृत रूप से बताया गया।

कार्यक्रम में महामंत्री संगठन अजेय कुमार कैबिनेट मंत्री खजानदास महापौर सौरभ थपलियाल विधायक उमेश शर्मा विनोद चमोली श्रीमती सविता कपूर सभी ने होने जा रहे कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि हम अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपनी महत्वपूर्ण भूमिका को निभाएं।

कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान महामंत्री विजेंद्र थपलियाल राजेंद्र ढिल्लों महानगर के सभी कार्यकर्ता पार्षद गण मंडल अध्यक्ष कार्यकर्ताउपस्थित रहे।

By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *