*चारधाम यात्रा पर आ रहे तीर्थ यात्री ऋषिकुल मैदान में बनाए गए यात्री पंजीकरण केंद्र में उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं के लिए जिला प्रशासन एवं राज्य सरकार का कर रहे है आभार व्यक्त
*यात्री पंजीकरण केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं से उत्साहित तीर्थ यात्री प्रसन्नता एवं खुशी के साथ चार धाम यात्रा के लिए कर रहे है प्रस्थान*
*हरिद्वार । चारधाम यात्रा पर आ रहे तीर्थ यात्रियों द्वारा अपना अनुभव साझा करते हुए ऋषिकुल मैदान में बनाए आए पंजीकरण केंद्र में जिला प्रशासन एवं राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं के लिए दिल से सरकार का आभार व्यक्त एवं धन्यवाद ज्ञापित कर रहे है।
चारधाम यात्रा पर कानपुर से आई शिवानी ने कहा कि उत्तराखंड सरकार ने सभी यात्रियों के लिए बहुत ही अच्छी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है,जिसमें महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग अलग काउंटर बनाए गया है तथा सभी व्यवस्थाएं बेहतर ढंग से की गई है।जिसके लिए उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया है।
चारधाम यात्रा पर नेपाल से ग्रुप लेकर आई स्मृति कूटू ने कहा कि यात्री पंजीकरण केंद्र में सभी सुविधाएं एवं व्यवस्थाएं ठीक ढंग से की गई है, पंजीकरण केंद्र में किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हुई है,सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद की गई है,जिसके लिए उन्होंने जिला प्रशासन एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है।
चार धाम यात्रा के लिए नेपाल काठमांडू से आए युवाशिष्ट ने कहा कि पंजीकरण केंद्र ने सभी व्यवस्थाएं बेहतर ढंग से की गई है,जिसमें यात्री पंजीकरण में तैनात कार्मिकों का बेहतर व्यवहार, जिला प्रशासन एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया है।
चारधाम यात्रा पर केरला से आए तीर्थयात्री दिलीप ने यात्री पंजीकरण केंद्र पर की गई व्यवस्थाओं एवं सुविधाओं से प्रसन्न होकर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है।