उत्तराखंड में जनगणना कार्य की प्रगति संतोषजनक

महा रजिस्ट्रार/जनगणना आयुक्त मृत्युंजय कुमार नारायण ने की जनगणना कार्य की समीक्षा

-देहराखास के कुछ घरों में पहुंचकर करीब से देखी जनगणना प्रक्रिया

-उत्तराखंड सहित देश भर में जनगणना का कार्य चल रहा अच्छा

देहरादून। भारत के महा रजिस्ट्रार और जनगणना आयुक्त मृत्युंजय कुमार नारायण ने उत्तराखंड में जनगणना कार्य की प्रगति पर संतोष प्रकट किया है। उन्होंने बृहस्पतिवार को देहराखास इलाके के कुछ घरों में पहुंचकर जनगणना कार्य की प्रक्रिया को करीब से देखा और फील्ड स्टाॅफ से जानकारी हासिल की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सहित पूरे देश में जनगणना कार्य को लेकर लोग जिस तरह से उत्साह दिखा रहे हैं, वह उल्लेखनीय है।

जनगणना के कार्य में पहली बार डिजिटल प्रयोग

-मीडिया से बातचीत में महा रजिस्ट्रार एवं जनगणना आयुक्त नेे कहा कि आजाद भारत के इतिहास में यह पहला अवसर है, जबकि जनगणना की प्रक्रिया को डिजिटल फार्मेट पर लाया जा रहा है। इससे आंकड़ों की गुणवत्ता बेहतर रहेगी और गलतियों को आसानी से सुधारा जा सकेेगा। उन्होने कहा कि पहली बार स्वगणना का विकल्प दिया गया है। पूरे देश में स्वगणना के विकल्प का इस्तेमाल करने वालों की संख्या का करोड़ में पहुंचना बताता है कि नए प्रयोग को लोग स्वीकार रहे हैं। भविष्य में उम्मीद की जा सकती है कि जनगणना के कार्य में स्वगणना और मजबूत भूमिका निभाएगी।

चुनौतीपूर्ण, लेकिन जल्द नतीजे निकलने की उम्मीद

-महा रजिस्ट्रार एवं आयुक्त जनगणना मृत्युंजय कुमार नारायण ने एक सवाल केे जवाब में कहा कि डिजिटल माध्यम से जनगणना बेहद चुनौतीपूर्ण है। इसके बावजूद, इस अभियान में सभी लोग उत्साहपूर्वक जुटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि ऑफलाइन डाटा एकत्रित करने का विकल्प भी फील्ड स्टाॅफ के पास है, लेकिन इसे अनिवार्य रूप से डिजिटल फार्मेट में लाया जा रहा है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि देश में कहीं भी कानून-व्यवस्था या फिर तकनीकी वजह से जनगणना कार्य में दिक्कत आने की कोई सूचना नहीं है। उन्होंने कहा कि डिजिटल माध्यम से जनगणना के चलते इसके परिणाम जल्द निकलने की उम्मीद की जा सकती है।

‘कोई दिक्कत तो नहीं, अच्छे से समझा रहे हो ना! ‘

-देहराखास में जनगणना कार्य में व्यस्त सुपरवाइजर भूपेंद्र सिंह बिष्ट और प्रगणक हसीना जैदी से महा रजिस्ट्रार ने पूछा-कोई दिक्कत तो नहीं आ रही। लोगों को अच्छे से समझा रहे हो कि उनकी सूचनाओं को गोपनीय रखा जाएगा। फील्ड स्टॉफ ने उन्हें सब कुछ सुचारू ढंग से चलने की जानकारी ही। महा रजिस्ट्रार ने आज देहराखास में जनगणना के कार्य को नजदीक से देखा। स्थानीय निवासी हर्षिता तिवारी और अर्पणा शुक्ला ने कहा कि जनगणना कार्य में सहयोग जरूरी है। यह देश हित का मामला है।

जनगणना के नए कार्यालय भवन का उद्घाटन

-महा रजिस्ट्रार एवं जनगणना आयुक्त मृत्युंजय कुमार नारायण ने देहराखास में जनगणना कार्य निदेशालय के नए कार्यालय भवन का उद्घाटन किया। अभी तक जनगणना निदेशालय का कार्य मातावाला बाग स्थित किराये के भवन से चल रहा था। इस मौके पर जनगणना कार्य सचिव दीपक कुमार, निदेशक ईवा आशीष श्रीवास्तव, संयुक्त निदेशक शैलेंद्र सिंह नेी, उपनिदेशक तान्या सेठ, प्रवीण कुमार, आरके बनवारी, सहायक निदेशक संजीव कुमार व अरविंद कुमार सिंह उपस्थित थे।

By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *