टिहरी। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल एवं जिला पंचायत अध्यक्ष इशिता सजवाण की अध्यक्षता में आयोजित हुई।

बैठक में जिलाधिकारी ने सभी विभागों को मानसून अवधि के दृष्टिगत अपनी तैयारियां समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने दूरसंचार सेवाओं की आपात स्थिति में सुचारु उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु सैटेलाइट फोन की मॉक ड्रिल आयोजित करने के आदेश भी दिए। जिला पंचायत अध्यक्ष इशिता सजवाण ने पिछले वर्ष में हुए आपदा कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करने की आवश्यकता पर बल दिया।

बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी द्वारा विभागवार तैयारियों की समीक्षा की गई। उन्होंने जिला एवं तहसील स्तर के कंट्रोल रूम के नंबर सार्वजनिक करने तथा कंट्रोल रूम में तैनात कार्मिकों को आपदा के दौरान उनकी भूमिका से अवगत कराने के निर्देश दिए।

लोक निर्माण विभाग को जेसीबी मशीनों की लोकेशन एवं ऑपरेटरों के संपर्क नंबर उपलब्ध कराने, स्वास्थ्य विभाग को एंटी स्नेक वेनम उपचार एवं डेंगू नियंत्रण की तैयारी सुनिश्चित करने तथा विद्यालयों में बच्चों को आपदा के प्रति संवेदनशील बनाने के निर्देश दिए गए।

पेयजल विभाग को पाइपलाइन की स्थिति का परीक्षण कर आपदा में क्षतिग्रस्त होने पर तत्काल मरम्मत हेतु तैयारी रखने, विद्युत विभाग को विद्युत लाइनों की नियमित निगरानी करने तथा नगर पालिका को बड़ी एवं छोटी नालियों की सफाई एवं जलभराव क्षेत्रों में ड्रेनेज व्यवस्था दुरुस्त रखने को कहा गया।

पुलिस विभाग को आपदा उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने एवं अवैध खनन पर निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही खोज एवं बचाव कार्यों हेतु सभी आवश्यक उपकरण तैयार रखने को कहा गया।

आपदा प्रभावित क्षेत्रों में संभावित शेल्टर होम के रूप में सामुदायिक केंद्र, पंचायत घर एवं विद्यालयों में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने, जिला पंचायत को पैदल मार्गों की सफाई एवं रखरखाव सुनिश्चित करने तथा खाद्य एवं पूर्ति विभाग को राहत सामग्री की उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

इसके अतिरिक्त हेलीपैडों की स्थिति सुधारने, शिक्षा विभाग को सभी विद्यालयों का निरीक्षण करने तथा मानसून के दौरान संवेदनशील स्थलों का चिन्हीकरण कर वहां बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा एवं शिक्षा दोनों का विशेष ध्यान रखा जाए।

बैठक में सीडीओ वरुणा अग्रवाल, प्रभागीय वनाधिकारी पुनीत तोमर, अपर पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता योगेश कुमार, एआरटीओ सतेंद्र राज, जिला पूर्ति अधिकारी मनोज डोभाल, पीएमजीएसवाई (प्रथम) के अधिशासी अभियंता अविशास सैनी, पीएमजीएसवाई (द्वितीय) के अधिशासी अभियंता गणेश नौटियाल, तथा जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट उपस्थित रहे।

By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *