-‘बीज एनपीएस का, फसल पेंशन की’ कार्यशाला में वित्तीय विशेषज्ञों ने बताए एनपीएस के फायदे
-पीएफआरडीए और लीड बैंक, नई टिहरी के सहयोग से वित्तीय जागरूकता कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचे एफपीओ और नैनो यूनिट के सदस्य।

सरकारी और कॉर्पोरेट वर्ग के साथ अब किसानों को भी आर्थिक रूप से सुरक्षित भविष्य देने की दिशा में कदम बढ़े हैं। इसी उददेश्य से लीड बैंक, नई टिहरी और पेंशन फंड निधि विनियामक एवं विकास प्राधिकरण(PFRDA) के संयुक्त सहयोग से शुक्रवार दिनांक 15-05-2026 को “बीज एनपीएस का, फसल पेंशन की” विषय पर विशेष वित्तीय जागरूकता कार्यक्रम विकास खंड चंबा मे आयोजित हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान उत्पादक संगठन(FPO) सदस्य, किसान, नैनो यूनिट के सदस्य और युवा उद्यमी शामिल हुए।

विकास खंड सभागार चम्बा में हुए कार्यक्रम में पीएफआरडीए के सहायक प्रबंधक, शुभम खंडेलवाल और सचिन राठी ने बताया कि राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) केवल निवेश नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर वृद्धावस्था की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। मात्र 250 रुपये के नियमित निवेश से लोग अपने बुढ़ापे को आर्थिक रूप से सुरक्षित बना सकते हैं।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य विकास अधिकारी, टिहरी गढ़वाल वरुणा अग्रवाल एवं अन्य विशेषज्ञों ने किसानों और युवाओं को एनपीएस के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एनपीएस के माध्यम से किसान, मजदूर और असंगठित क्षेत्र से जुड़े लोग भी आसानी से पेंशन योजना से जुड़ सकते हैं। इससे बुढ़ापे में नियमित आय का साधन मिलता है और आर्थिक स्थिरता बनी रहती है। वित्तीय विशेषज्ञों ने कहा कि आज के समय में केवल खेती या व्यवसाय से मिलने वाली आय पर निर्भर रहना पर्याप्त नहीं है। इसलिए किसानों और ग्रामीण युवाओं को भी नियमित बचत और निवेश की आदत अपनानी चाहिए ताकि बुढ़ापे में उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना न करना पड़े।

कार्यक्रम में उपस्थित एफपीओ सदस्यों ने भी अपने अनुभव साझा किए और एनपीएस से जुड़े विभिन्न सवाल पूछे। विशेषज्ञों ने उन्हें सरल और व्यवहारिक तरीके से पेंशन योजना के लाभ, निवेश प्रक्रिया और दीर्घकालिक वित्तीय योजना के बारे में समझाया। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी चम्बा शाकिर हुसैन, पीएफआरडीए के सहायक प्रबंधक शुभम खंडेलवाल, राज्यस्तरीय बैंकर्स समिति के सहायक महाप्रबंधक (SLBC AGM) दीपक ममगाईं , मुख्य प्रबंधक (SLBC) राजीव कुमार सिंह, नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक ए० एन० शुक्ला, नई टिहरी के जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक मनीष मिश्रा सहित कई अधिकारी और विशेषज्ञ मौजूद रहे।

By Shashi Sharma

Shashi Sharma Working in journalism since 1985 as the first woman journalist of Uttarakhand. From 1989 for 36 years, she provided her strong services for India's top news agency PTI. Working for a long period of thirty-six years for PTI, he got her pen ironed on many important occasions, in which, by staying in Tehri for two months, positive reporting on Tehri Dam, which was in crisis of controversies, paved the way for construction with the power of her pen. Delivered.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *