*जनपद में संचालित हो रहे नालों एवं नालियों की साफ सफाई व्यवस्था त्वरित गति से की जाए जिलाधिकारी*

*नगर निगम हरिद्वार एवं रुड़की को उनके अधीन संचालित हो रहे नालों की सूची उपलब्ध कराने के दिए निर्देश*

*जनपद में किसी भी क्षेत्र में जलभराव न हो इसके लिए समय से पहले ही कर लिए जाए पुख्ता इंतजाम*

*जिलाधिकारी ने जनपद में विभिन्न विभागों के माध्यम से सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा*

*हरिद्वार। विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जिला कार्यालय सभागार में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने समीक्षा करते हुए सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए है कि सभी अधिकारी सरकार द्वारा संचालित विभिन्न विकास योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचना सुनिश्चित करे,इसमें किसी भी प्रकार की कोई शिथिलता न बरती जाए।

बैठक में जिलाधिकारी ने आगामी मानसून के दृष्टिगत जनपद के सभी

नालों एवं नालियों की साफ सफाई त्वरित गति से करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए है कि जनपद में किसी भी क्षेत्र में जलभराव की स्थिति नहीं होनी चाहिए ,इसके लिए उन्होंने नगर निगम रुड़की एवं हरिद्वार तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है कि उनके क्षेत्रांतर्गत जो नाले एवं नालियां संचालित हो रही है,उसकी साफ सफाई व्यवस्था तत्परता से कर ली जाए तथा इसकी सूची जिला कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए है कि जनपद में चल रहे सफाई अभियान को सभी अधिकारी प्राथमिकता से ले तथा संवेदनशीलता के साथ अपने अपने क्षेत्रों में साफ सफाई व्यवस्था करना सुनाश्चित करे।इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता एवं लापरवाही नहीं बरती जाए।

बैठक में जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधियारियों एवं पंचायतीराज को निर्देश दिए है कि जिन क्षेत्रों में जल भराव की समस्या उत्पन्न होती है , ऐसे क्षेत्रों को चिन्हित करते हुए जेसीबी के माध्यम से जल निकासी के लिए समुचित व्यवस्था करना सुनाश्चित करे इसके साथ ही उन्होंने यह भी निर्देश दिए है कि क्षेत्रवासियों की फीड बैक लेते हुए जिन क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति होती है,ऐसे क्षेत्रों को चिन्हित करते हुए क्षेत्र की जलनिकासी के लिए समय से उचित व्यवस्था करना सुनाश्चित करे।

बैठक मे मुख्य विकास अधिकारी डॉ लालित नारायण मिश्र,अपर जिलाधिकारी पी आर चौहान,मुख्य चिकित्साधिकारी आर के सिंह, उप जिलाधिकारी/सिटी मजिस्ट्रेट जितेंद्र कुमार,जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, मुख्य शिक्षा अधिकारी नरेश कुमार हल्दियानी,जिला शिक्षा अधिकारी (प्रा०शि०) अमित कुमार चन्द,अधिशासी अभियंता लोनिवि डी पी सिंह,जिला आपदा अधिकारी मीरा रावत सहित जिला स्तरीय सम्बन्धित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *