टिहरी गढ़वाल

“जिलाधिकारी ने जनता दरबार में सुनी जनसमस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश”

“पेयजल, मुआवजा संबंधी शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश”

सोमवार को जिला सभागार, नई टिहरी में जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में आयोजित जनता दरबार कार्यक्रम में जनपदवासियों की समस्याओं एवं शिकायतों को सुना गया। इस अवसर पर कुल 50 आवेदन पत्र प्राप्त हुए, जो पेयजल, विद्युत, वृद्धा पेंशन सहित अन्य विषयों से संबंधित रहे।

कार्यक्रम के दौरान सीएम हेल्पलाइन एवं जन समर्पण पोर्टल पर दर्ज लंबित शिकायतों की समीक्षा भी की गई। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों का समयान्तर्गत निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा जिन प्रकरणों का समाधान हो चुका है, उन्हें तत्काल पोर्टल पर अपडेट किया जाए।

इस दौरान सदस्य क्षेत्र पंचायत बागी-खेमड़ा (सारजूला), गीता नेगी द्वारा खेमड़ा कुंडाली मोटर मार्ग के किमी० 3  में भगवानी देवी के मकान के समीप व इसी मोटर मार्ग के किमी० 3 चे० 2/3 में छतिग्रस्त दीवार का सुरक्षात्मक कार्य कराये जाने की मांग पर आपदा प्रबंधन अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। दिनेश चन्द्र (मास्टर) द्वारा देवप्रयाग क्षेत्र के भरपूर, मुन्ना खाल, चमराड़ा देवी, गोर्ति काण्डा आदि इण्टर कॉलेजों में कॉमर्स फैकल्टी खोलने तथा गोर्ति काण्डा में जेजेएम योजना के तहत जल विहिन नल की शिकायत की गयी, जिस पर जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को वाणिज्य संकाय के पद सर्जित हेतु शासन से पत्राचार करने तथा पेयजल विभाग को क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति कराने के निर्देश दिए ।

ग्राम भटकंडा लुणेटा के विस्थापितों द्वारा बताया कि वर्ष 2024 में भूमि की रजिस्ट्री कर दी गयी थी किन्तु भुगतान अभी तक नहीं हुआ, जिसपर प्रभारी अधिकारी पुनर्वास को प्राथमिकता के आधार पर कार्य करने के निर्देश दिए गए। विकास खण्ड नरेन्द्रनगर के ग्राम ताछला की बेमर तोक निवासी रीता देवी द्वारा पेयजल की तथा रास्ते की व्यवस्था कराने की मांग की, जिस पर जल निगम को तत्काल पेय जलापूर्ति कराने के निर्देश दिए गए ।

इसके साथ ही समाज कल्याण के पेंशन योजना सम्बन्धी, लघु सिंचाई की गूल निर्माण की सम्बन्धी विद्युत पोल हटाने सम्बन्धी शिकायतें / मांग पत्र प्राप्त हुए जिनका  मौके पर निस्तारण /कार्यवाही हेतु सम्बन्धितो को निर्देशित किया गया

जनता दरबार में सीडीओ वरुणा अग्रवाल, एडीएम शैलेंद्र नेगी, एसडीएम टिहरी कमलेश मेहता, सीएमओ डॉ. श्याम विजय, आईएएस प्रशिक्षु ज्योति सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

By Shashi Sharma

Shashi Sharma Working in journalism since 1985 as the first woman journalist of Uttarakhand. From 1989 for 36 years, she provided her strong services for India's top news agency PTI. Working for a long period of thirty-six years for PTI, he got her pen ironed on many important occasions, in which, by staying in Tehri for two months, positive reporting on Tehri Dam, which was in crisis of controversies, paved the way for construction with the power of her pen. Delivered.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *