“सबसे दूर, सबसे पहले” अभियान शुरू, जनजातीय गांवों तक पहुंचेगी हर योजना

पीएम जन मन योजना के तहत जनभागीदारी अभियान का शुभारंभ

देहरादून, जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार विशेष रूप से कमजोर जनजाति समूह (पीवीटीजी) एवं अन्य जनजातीय समुदायों को केंद्र एवं राज्य सरकार की समस्त जनकल्याणकारी योजनाओं से पूर्ण रूप से आच्छादित करने के उद्देश्य से “प्रधानमंत्री जन मन योजना” तथा “धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान” के अंतर्गत “जनभागीदारी ‘‘सबसे दूर, सबसे पहले” अभियान का शुभारंभ किया गया।

यह विशेष अभियान 18 मई से 25 मई 2026 तक जनपद देहरादून के चयनित चार विकासखण्डों के 80 ग्रामों में संचालित किया जाएगा। अभियान का मुख्य उद्देश्य दूरस्थ एवं जनजातीय क्षेत्रों में निवासरत परिवारों तक शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं एवं सेवाओं की प्रभावी पहुंच सुनिश्चित करना है, ताकि पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का अधिकतम लाभ मिल सके।

अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य, शिक्षा, सामाजिक सुरक्षा, स्वरोजगार, पेंशन, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, आधार पंजीकरण, बैंकिंग सेवाएं सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित लाभ एवं जानकारी जनजातीय परिवारों तक पहुंचाई जाएगी। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रमों एवं शिविरों का आयोजन कर पात्र व्यक्तियों का पंजीकरण भी किया जाएगा।

जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल ने पौधरोपण करते हुए जनभागीदारी सप्ताह का शुभारंभ शुभारंभ किया। इस अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि अभियान का उद्देश्य अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाना है, जिससे जनजातीय समुदायों का सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण सुनिश्चित हो सके।

By Shashi Sharma

Shashi Sharma Working in journalism since 1985 as the first woman journalist of Uttarakhand. From 1989 for 36 years, she provided her strong services for India's top news agency PTI. Working for a long period of thirty-six years for PTI, he got her pen ironed on many important occasions, in which, by staying in Tehri for two months, positive reporting on Tehri Dam, which was in crisis of controversies, paved the way for construction with the power of her pen. Delivered.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *