शिक्षा के नए युग के लिए शिक्षकों को सशक्त बनाने की पहल : मुकुल चौहान

***सीबीएसई के तत्वावधान में धूम सिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल में क्षमता निर्माण कार्यशाला आयोजित

हरिद्वार। धूम सिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल में Central Board of Secondary Education के तत्वावधान में एक समृद्ध एवं उपयोगी क्षमता निर्माण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के प्रमुख सिद्धांतों, कार्यान्वयन रणनीतियों एवं परिवर्तनकारी दृष्टिकोण से अवगत कराना रहा।
कार्यक्रम में सीबीएसई के प्रतिष्ठित संसाधन व्यक्तियों वंदना सक्सेना एवं सचिन सिंह ने विशेषज्ञता एवं इंटरैक्टिव शिक्षण मॉड्यूल के माध्यम से शिक्षकों का मार्गदर्शन किया।
कार्यशाला के दौरान शिक्षकों को अनुभवात्मक शिक्षा, योग्यता-आधारित शिक्षण एवं छात्र-केंद्रित शिक्षण पद्धतियों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही विचार-मंथन सत्रों, समूह गतिविधियों एवं चर्चाओं के माध्यम से यह समझ विकसित की गई कि एनईपी 2020 के उद्देश्यों को दैनिक कक्षाओं में प्रभावी रूप से कैसे लागू किया जा सकता है।
विद्यालय के निदेशक मुकुल चौहान, प्रधानाचार्या साधना भाटिया एवं सभी सहभागी शिक्षकों के सहयोग से यह कार्यशाला सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
विद्यालय के निदेशक मुकुल चौहान ने सभी संसाधन व्यक्तियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्था विद्यार्थियों के उज्जवल, समग्र एवं भविष्य उन्मुख विकास के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।

By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *