Oplus_16908288

Haridwar aspirational district, आकांक्षी जनपद की राह पर तेजी से अग्रसर हरिद्वार जनपद

Haridwar aspirational district, is rapidly progressing towards becoming an aspirational district.

मुख्य विकास अधिकारी ललित मिश्रा ने ली आकांक्षी जनपद की समीक्षा बैठक

आकांक्षी जनपद भारत सरकार द्वारा चिन्हित वे जिले हैं जो सामाजिक और आर्थिक रूप से पिछड़े हुए हैं, लेकिन जिनमें विकास की अपार संभावनाएँ हैं।

बैठक में सर्वप्रथम आकांक्षी जनपद कार्यक्रम हरिद्वार के अंतर्गत सुनिश्चित 13 संकेतकों यानि स्वास्थ्य, आंगनबाड़ी, कृषि, शिक्षा, कौशल विकास एवं वित्तीय समावेशन आदि से संबंधित विभिन्न संकेतकों की प्रगति की समीक्षा की गई।

Haridwar aspirational district, मुख्य विकास अधिकारी, हरिद्वार द्वारा नीति आयोग के अंतर्गत संचालित आकांक्षी जनपद कार्यक्रम (ADP) हरिद्वार एवं आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम (ABP) बहादराबाद की समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिला स्तरीय एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।

आकांक्षी जनपद भारत सरकार द्वारा चिन्हित वे जिले हैं जो सामाजिक और आर्थिक रूप से पिछड़े हुए हैं, लेकिन जिनमें विकास की अपार संभावनाएँ हैं।

बैठक में सर्वप्रथम आकांक्षी जनपद कार्यक्रम हरिद्वार के अंतर्गत सुनिश्चित 13 संकेतकों यानि स्वास्थ्य, आंगनबाड़ी, कृषि, शिक्षा, कौशल विकास एवं वित्तीय समावेशन आदि से संबंधित विभिन्न संकेतकों की प्रगति की समीक्षा की गई।

जिन संकेतकों में संतृप्ति की स्थिति प्राप्त हुई है, उनके लिए संबंधित विभागों के प्रयासों की सराहना की गई। साथ ही अवशेष संकेतकों में शत-प्रतिशत संतृप्ति प्राप्त करने हेतु विभागों को और अधिक प्रभावी प्रयास करने के निर्देश दिए गए।

आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम बहादराबाद की समीक्षा के दौरान आंगनबाड़ी विभाग को अपने फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं को प्रेरित एवं प्रोत्साहित करते हुए संकेतकों की प्रगति में सुधार लाने हेतु निर्देशित किया गया।

समीक्षा बैठक में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सभी विभागों को संकेतकों से संबंधित नवाचारों, उत्कृष्ट कार्यों (Best Practices) एवं प्रभावी पहलों के दस्तावेजीकरण और प्रचार-प्रसार पर विशेष ध्यान केंद्रित करने हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
जिससे की नीति आयोग अन्तर्गत जनपद एवं विकासखंड के प्रदर्शन में और अधिक सुधार सुनिश्चित किया जा सके।

हरिद्वार उत्तराखंड के उन दो महत्वपूर्ण जनपदों में से एक है जिसे नीति आयोग द्वारा ‘आकांक्षी जिला कार्यक्रम’ के तहत चुना गया है। धार्मिक और सांस्कृतिक केंद्र होने के साथ-साथ हरिद्वार जिला विकास की दिशा में तेजी से उभर रहा है।

By Shashi Sharma

Shashi Sharma – Senior Woman Journalist

Shashi Sharma has been active in journalism since 1985, holding the distinction of being Uttarakhand's first female journalist.

For 36 years, starting in 1989, she rendered distinguished service to India's premier news agency, PTI. During this long tenure, she demonstrated the power of her writing on numerous significant occasions; notably, she spent two months in Tehri reporting positively on the Tehri Dam—which was then mired in controversy—and used her pen to help pave the way for its construction.

Currently, Mrs. Shashi Sharma runs the news portal *Newsok24.com* and serves as the editor of the weekly newspaper *Desh Nirdesh*; she is also a registered anchor and commentator for Delhi Doordarshan.

शशि शर्मा वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा उत्तराखंड की पहली महिला पत्रकार के तौर पर 1985 से पत्रकारिता में कार्यरत हैं। 1989 से 36 वर्षों तक उन्होंने भारत की शीर्ष समाचार एजेंसी पीटीआई के लिए अपनी सशक्त सेवाएं दीं। छत्तीस वर्षों की लंबी अवधि तक पीटीआई के लिए काम करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण मौकों पर अपनी कलम का लोहा मनवाया, जिसमें दो महीने तक टिहरी में रहकर विवादों के संकट में रहे टिहरी बांध पर सकारात्मक रिपोर्टिंग कर अपनी कलम की ताकत से निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वर्तमान में श्रीमती शशि शर्मा Newsok24 com न्यूज पोर्टल को चला रहीं हैं और साप्ताहिक समाचार पत्र देश निर्देश की सम्पादक होने के साथ ही दिल्ली दूरदर्शन की रजिस्टर्ड एंकर और कमेंटेटर भी हैं।

One thought on “Haridwar aspirational district, आकांक्षी जनपद की राह पर तेजी से अग्रसर हरिद्वार जनपद”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *