Artificial Insemination, कृत्रिम गर्भाधान (ए.आई.) के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 12 प्राइवेट ए.आई हुए सम्मानित।

Artificial Insemination, 12 private AIs who have done excellent work in the field of Artificial Insemination (AI) were honoured.

मुख्य विकास अधिकारी ने भ्रूण प्रत्यारोपण तकनीक से पशुधन की नस्ल सुधार एवं उत्पादकता में वृद्धि के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले आर्टिफिशियल इनसेमिनेशन कर्ताओं को दिये पुरस्कार।

जनपद में पशुओं की नस्ल सुधार एवं दुग्ध उत्पादकता बढ़ाने के लिए आधुनिक भ्रूण प्रत्यारोपण तकनीक को व्यापक स्तर पर लागू किया जाएगा- आर एस नेगी।

Artificial Insemination, हरिद्वार में पशुपालन विभाग के तत्वावधान में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन कर, जनपद में कृत्रिम गर्भाधान (ए.आई.) के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 12 प्राइवेट ए.आई. (Artificial Insemination) कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र द्वारा सम्मानित किया गया।

जिला हरिद्वार में आज 8 जून 2026 को जिला सभागार, में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड लाइवस्टॉक डेवलपमेंट बोर्ड (ULDB) के मुख्य अधिशासी अधिकारी (CEO) डॉ. आर.एस. नेगी ने विभाग की भावी योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में पशुओं की नस्ल सुधार एवं दुग्ध उत्पादकता बढ़ाने के लिए आधुनिक भ्रूण प्रत्यारोपण तकनीक (Embryo Transfer Technology) को व्यापक स्तर पर लागू किया जाएगा।

इस तकनीक के माध्यम से उच्च नस्ल एवं अधिक उत्पादकता वाले पशुओं का संवर्धन संभव होगा, जिससे पशुपालकों की आय में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।
उन्होंने कहा, इस आधुनिक तकनीक के सफल क्रियान्वयन के लिए जिलाधिकारी द्वारा जिला योजना के अंतर्गत आवश्यक धनराशि स्वीकृत की जा चुकी है।
मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र ने सम्मानित कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पशुधन की गुणवत्ता सुधारने में प्राइवेट ए.आई. कार्यकर्ताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नई तकनीक एवं स्वीकृत बजट के समन्वय से हरिद्वार जनपद पशुपालन के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।
कार्यक्रम में जिलास्तरीय अधिकारी एवं विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे।

By Shashi Sharma

Shashi Sharma Working in journalism since 1985 as the first woman journalist of Uttarakhand. From 1989 for 36 years, she provided her strong services for India's top news agency PTI. Working for a long period of thirty-six years for PTI, he got her pen ironed on many important occasions, in which, by staying in Tehri for two months, positive reporting on Tehri Dam, which was in crisis of controversies, paved the way for construction with the power of her pen. Delivered.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *