दक्ष बालाजी ऑर्थाे हॉस्पिटल में किया स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन
हरिद्वार, 14 जून। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर रविवार को कनखल स्थित दक्ष बालाजी ऑर्थाे हॉस्पिटल में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर का उद्घाटन प्रैस क्लब अध्यक्ष धर्मेद्र चौधरी ने किया। वरिष्ठ ऑर्थाे एवं ट्रॉमा सर्जन डा.राकेश कुमार के संयोजन तथा मां गंगे ब्लड बैंक जगजीतपुर के सहयोग से आयोजित शिविर में 40 रक्तवीरों ने रक्तदान किया। डा.राकेश कुमार सिंघल ने बताया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा 2004 से हर वर्ष 14 जून का विश्व रक्तदाता दिवस मनाया जाता है। रक्तदान के महत्व पर जोर देते हुए डा.सिंघल ने कहा कि एक व्यक्ति द्वारा किया गया रक्तदान तीन से चार लोगों की जान बचा सकता है। रक्त से आरबीसी, प्लाज्मा और प्लेटलेट्स जैसे घटकों को अलग कर मरीजों को नया जीवन दिया जाता है। शिविर का मुख्य उद्देश्य समाज की सेवा करना और रक्त बैंकों में रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना है। शिविर में स्थानीय नागरिकों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर स्वैच्छिक रक्तदान किया। प्रैस क्लब अध्यक्ष धर्मेद्र चौधरी ने कहा कि सभी को रक्तदान अवश्य करना चाहिए। रक्तदान करने से शरीर में किसी प्रकार की कोई कमजोरी नहीं आती है। बल्कि नया रक्त बनने से शरीर स्वस्थ होता है। इस अवसर पर सुमित यशकल्याण, प्रतीक गुप्ता, पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रदीप चौधरी, प्रदीप जोशी, आईएमए हरिद्वार के अध्यक्ष डा.विपिन मेहरा, सचिव डा.प्रेम लूथरा, डा.नीता मेहरा, डा.अनु लूथरा, डा.तरुण गुप्ता, डा.सीमा गुप्ता, डा.रविकांत शर्मा, डा.अक्षय शर्मा, निखिल वर्मा, संजय अग्रवाल, अंशुल अग्रवाल, अंकुर अग्रवाल, ललित बत्रा, सीमा सिंहल, संदीप गोस्वामी, सतीश चौहान, सत्येंद्र चौहान, रवि चौहान, मुस्कान, रिया, मीना, दिशांत, आलिया नूर, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के कमांडेंट दीपक बडोला, असिस्टेंट कमांडेंट शैलेंद्र सिंह धाकड़, राज मोहिनी, नरेश कुमार, ओमवीर सिंह, नवरत्न लाल एवं रूपन देवी आदि मौजूद रहे। मां गंगे ब्लड बैंक, दक्ष बालाजी ऑर्थाे हॉस्पिटल के स्टाफ, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल भेल हरिद्वार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने शिविर के आयोजन में सहयोग किया।