*श्री साई शिव गंगा धाम में 5210 किलो वजन के पारदेश्वर शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा 17 जून को, सीएम धामी सहित कई दिग्गज होंगे शामिल*

हरिद्वार:।हरिद्वार-रूड़की रोड स्थित बहदराबाद टोल प्लाजा के समीप श्री साई शिव गंगा धाम में विश्व के सबसे बड़े पारद शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा 17 जून बुधवार को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न होगी। 5210 किलोग्राम वजन के पारदेश्वर महादेव शिवलिंग की स्थापना पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

धाम के संस्थापक श्री राजीव बंसल ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा का मुख्य कार्यक्रम प्रातः 9 बजे से दोपहर 11 बजे तक चलेगा। इसके बाद दोपहर 11 बजे से 1 बजे तक संतों की वाणी का आयोजन होगा। दोपहर 1 बजे से बाबा की इच्छा तक प्रसाद वितरण किया जाएगा। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में पहुंचकर पुण्य लाभ अर्जित करने का आह्वान किया है।

*सीएम धामी समेत ये हस्तियां होंगी शामिल:*

प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। साथ ही भाजपा के केंद्रीय सह संगठन मंत्री शिव प्रकाश जी के अलावा कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा, मदन कौशिक, डॉ. धन सिंह रावत, भरत सिंह चौधरी और गणेश जोशी सहित कई अन्य मंत्री,राज्यमंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। केंद्रीय राज्यमंत्री एवं अल्मोड़ा सांसद अजय टम्टा, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अजय भट्ट,राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष महेंद्र भट्ट सहित अन्य राज्यो के कई केबिनेट मंत्री व नेता उपस्थित रहेंगे।

*संत समाज का होगा जमावड़ा:*

कार्यक्रम में जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज, निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज,आचार्य महामंडलेश्वर- आनन्द पीठाधीश्वर स्वामी बालकानंद गिरी महाराज, महन्त रवीन्द्र पुरी महाराज सचिव श्री पंचायती निरंजनी अखाडाम,महंत स्वामी रवीन्द्र पुरी महाराज सचिव श्री पंचायती महानिर्वाणी अखाड़ा,श्रीमहंत भगतराम महाराज,श्रीमहंत ज्ञानदेव जी महराज,गिरनार पीठाधीश्वर श्रीमहंत सोमनाथ बापू,पतंजलि योगपीठ के संस्थापक योग गुरु स्वामी रामदेव, आचार्य बालकृष्ण, परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती मुनि, साध्वी ऋतम्भरा दीदी,आध्यात्मिक गुरु सुधांशु महाराज,स्वामी श्रीकृष्णाचार्य महाराज ऋषिकेश,महंत विष्णु दास,महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद महाराज सहित देश के कई प्रमुख संत एवं जानी-मानी हस्तियां पधार रही हैं।

*विहिप नेता भी रहेंगे मौजूद*

विश्व हिंदू परिषद के संरक्षक दिनेश चंद्र,केंद्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार,केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांडे, केंद्रीय सह संगठन महामंत्री विनायक राव देशपांडे,केंद्रीय संयुक्त महामंत्री वेंकेट कोटेश्वर राव एवं विज्ञानानंद,केंद्रीय महामंत्री बजरंग लाल बगड़ा सहित कई अन्य हिन्दू संगठनों ने कार्यकर्ता भी मौजूद रहेंगे।

*क्या है पारदेश्वर शिवलिंग की खासियत:*

पारदेश्वर शिवलिंग को अत्यंत चमत्कारी और फलदायी माना गया है। रसरत्न समुच्चय ग्रंथ के अनुसार पारे से बने शिवलिंग की पूजा से 100 अश्वमेध यज्ञ और 1000 गौदान के बराबर पुण्य मिलता है। यह शिवलिंग रोग, दरिद्रता और भय का नाश करता है। शिवलिंग निर्माणकर्ता गुरु रघुनाथ यमूल जी ने बताया कि 5210 किलो वजन का यह पारद शिवलिंग विश्व का सबसे बड़ा शिवलिंग है। इसके निर्माण में वर्षों की तपस्या और विशेष रस विद्या का प्रयोग किया गया है। पारे को ठोस रूप में बदलकर शिवलिंग का आकार देना अत्यंत कठिन प्रक्रिया है।

*तैयारियां अंतिम चरण में:*

प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर श्री साई शिव गंगा धाम में तैयारियां जोरों पर हैं। पूरे धाम परिसर को फूलों और विद्युत झालरों से सजाया जा रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पार्किंग, पेयजल और प्रसाद की व्यवस्था की गई है।

*काशी के विद्वान आचार्य करेंगे प्राण प्रतिष्ठा :*

वैदिक विद्वानों के अनुसार किसी भी देव प्रतिमा में प्राण प्रतिष्ठा के बाद ही वह पूजनीय होती है। प्राण प्रतिष्ठा से मूर्ति में देवत्व का वास होता है। पारदेश्वर महादेव की प्राण प्रतिष्ठा काशी विश्वनाथ की नगरी वाराणसी से वैदिक आचार्यों के दल द्वारा विशेष अनुष्ठान से कराई जाएगी। इसमें रुद्राभिषेक, लघुरुद्र, महारुद्र और पारद संस्कार की सभी प्रक्रियाएं पूरी की जाएंगी।

संस्थापक श्री राजीव बंसल ने कहा कि श्री साई शिव गंगा धाम को धार्मिक पर्यटन के नए केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। पारदेश्वर महादेव के दर्शन से श्रद्धालुओं की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma Working in journalism since 1985 as the first woman journalist of Uttarakhand. From 1989 for 36 years, she provided her strong services for India's top news agency PTI. Working for a long period of thirty-six years for PTI, he got her pen ironed on many important occasions, in which, by staying in Tehri for two months, positive reporting on Tehri Dam, which was in crisis of controversies, paved the way for construction with the power of her pen. Delivered.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *