*आयुक्त गढ़वाल मण्डल ने हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा के तीन मतदेय स्थलों का किया निरीक्षण, मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण कार्य का लिया जायजा*

*हरिद्वार।  आयुक्त गढ़वाल मण्डल आनंद स्वरूप ने शुक्रवार को विधानसभा संख्या-35 हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के मतदेय स्थल संख्या 32, 33 एवं 34 का क्षेत्र भ्रमण कर चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत मतदाता सूची संबंधी कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी, तहसीलदार हरिद्वार, संबंधित बीएलओ एवं स्थानीय मतदाताओं से बातचीत कर गणना प्रपत्र फार्म के वितरण एवं संग्रहण की प्रगति की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान मतदेय स्थल संख्या 32 की बीएलओ विनीता शर्मा ने बताया कि कुल 1118 मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरित किए गए हैं, जिनमें से 330 फार्म अब तक प्राप्त नहीं हो सके हैं। उन्होंने बताया कि इस मतदेय स्थल में चंडीपुल के निकट स्थित झुग्गी-झोपड़ी क्षेत्र भी शामिल है, जहां मतदाताओं तक पहुंचने में विशेष प्रयास किए जा रहे हैं।

मतदेय स्थल संख्या 33 की बीएलओ मनोरमा ने जानकारी दी कि यहां 1020 मतदाताओं को फार्म वितरित किए गए, जिनमें से 195 फार्म अब तक प्राप्त नहीं हुए हैं। इस क्षेत्र में भी चंडीपुल के आसपास की झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले मतदाता शामिल हैं।

वहीं मतदेय स्थल संख्या 34 की बीएलओ हेमा जोशी ने बताया कि कुष्ठ आश्रम स्थित इस मतदेय स्थल पर 286 मतदाताओं को गणना प्रपत्र फॉर्म वितरित किए गए, जिनमें से 104 फार्म अभी तक प्राप्त नहीं हो सके हैं।

आयुक्त गढ़वाल मण्डल आनन्द स्वरूप ने अधिकारियों एवं बीएलओ को निर्देश दिए कि प्रत्येक पात्र मतदाता तक पहुंच सुनिश्चित करते हुए गणना प्रपत्र का समयबद्ध संग्रहण किया जाए। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची का शुद्ध एवं त्रुटिरहित होना लोकतांत्रिक प्रक्रिया की मजबूती के लिए अत्यंत आवश्यक है। साथ ही उन्होंने बीएलओ को क्षेत्र में नियमित भ्रमण कर शेष मतदाताओं से संपर्क स्थापित करने तथा पुनरीक्षण कार्य को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। आयुक्त ने मतदाताओं से भी अपील की कि वह एस आई आर के कार्य में सजगता के बूथ लेवल आफिसर्स का पूर्ण सहयोग करें।

निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन जितेन्द्र कुमार तहसीलदार सचिन कुमार बीएलओ एवं स्थानीय मतदाता मौजूद रहे।


By Shashi Sharma

Shashi Sharma Working in journalism since 1985 as the first woman journalist of Uttarakhand. From 1989 for 36 years, she provided her strong services for India's top news agency PTI. Working for a long period of thirty-six years for PTI, he got her pen ironed on many important occasions, in which, by staying in Tehri for two months, positive reporting on Tehri Dam, which was in crisis of controversies, paved the way for construction with the power of her pen. Delivered.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *